Since: 23-09-2009

  Latest News :
विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK-IUML के समर्थन से बहुमत पार.   बंगाल में चुनाव बाद हिंसा: TMC ऑफिस पर बुलडोजर, 24 घंटे में 4 हत्याएं.   बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, अमित शाह पर्यवेक्षक.   कोलकाता में EVM स्ट्रॉन्ग रूम पर हंगामा, ममता बनर्जी 4 घंटे रहीं मौजूद.   आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी-बिहार-कर्नाटक में 32 मौतें; दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश.   केंद्र ने नागरिकता नियमों में किए बदलाव, OCI आवेदन अब पूरी तरह ऑनलाइन.   सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष पद पर फर्जी नियुक्ति आदेश से मचा बवाल.   बुरहानपुर दौरे पर CM मोहन यादव: झालमुड़ी का स्वाद, बंगाल पर टिप्पणी और निमाड़ में इन्वेस्टर्स समिट की घोषणा.   मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन, निर्यात बढ़ाने जिला स्तर तक कमेटी.   जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसा, 9 शव मिले; कई लापता, रेस्क्यू जारी.   सोनम की जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी शिलॉन्ग पुलिस, केस में बढ़ी हलचल.   MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा, शादी सीजन और होटल कारोबार पर बड़ा असर.   अग्निवीर भर्ती की तैयारी अब आसान, युवाओं को मिलेगा फ्री ऑनलाइन प्रशिक्षण.   गौधाम में अव्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त: 205 गायों को ठूंसकर रखने पर मांगा जवाब.   विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर रायपुर में कैरिकेचर मेकिंग और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन.   छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिला आरक्षण पर संकल्प पारित, विपक्ष ने किया बहिष्कार.   रायपुर में सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के नाम पर 53.60 लाख की ठगी, केस दर्ज.   कांग्रेस भवन में सचिन पायलट की बैक-टू-बैक बैठकें, रणनीति पर मंथन शुरू.  
मध्य प्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश, गिरते ही हुए दो टुकड़े
Aircraft crashes in Guna falls into two pieces

मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के गुना में एक विमान रविवार दोपहर को हादसे का शिकार हो गया. यह विमान एक पायलट ट्रेनिंग अकादमी का था जिसे कर्नाटक से लाया गया था.

मध्य प्रदेश के गुना में एयरक्राफ्ट क्रैश (Aircraft Crash) होने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि संभवतः इंजन फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है. जिस वक्त एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ उसमें दो पायलट सवार थे. उड़ान के 40 मिनट बाद ही एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. 

यह एयरक्राफ्ट गुना के एयरस्ट्रिप एरिया में गिरा है. य़ह शिव अकादमी का एयरक्राफ्ट था जिसे दो पायलट टेस्ट फ्लाइट के लिए लेकर उड़े थे. घटना में दोनों पायलट घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. मौके पर कैंट पुलिस समेत शिव अकादमी के अधिकारी मौजूद हैं. 

मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि गुना जिले में एक प्राइवेट एविएशन कंपनी का दो सीटर विमान क्रैश हो गया है जिसमें पायलट घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि इस विमान ने दोपहर करीब एक बजे उड़ान भरी थी और उड़ान के 40 मिनट बाद ही एयरस्ट्रिप एरिया में क्रैश हो गई. दुर्घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें सफेद और नीलें रंग का विमान नजर आ रहा है जो कि गिरते ही दो टुकड़ों में टूट गया. 

घायल हुए एक पायलट की पहचान कैप्टन वीसी ठाकुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये पायलट शनिवार को ही कर्नाटक के बेलगावी से गुना आए थे. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.  ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि यह कर्नाटक के एक इंस्टिट्यूट का विमान था. जिसे टेस्टिंग और मेंटेनेंस के काम के लिए गुना के शिव एकेडमी लाया गया था. दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं. 

MadhyaBharat 11 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.