Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आईईडी विस्फाेट से एक ग्रामीण महिला की माैत
sukma, rural woman died, IED blast

सुकमा । जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम डब्बामरका निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी। महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी। इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा लगाये गए प्रेशर आईईडी विस्फाेट की चपेट में आ गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आईईडी विस्फाेट के संबध में स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद घटना की सूचना आज साेमवार काे पुलिस को दी गई। इस घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है।

थाना किष्टाराम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डब्बामरका में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आकर एक महिला की मौत होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तस्दीक़ की गयी है। प्रारंभिक जानकारी क़े अनुसार ग्राम डब्बामरका की महिला कवासी सुक्की  (27 वर्ष )की 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे के दरम्यान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट के कारण मौत हुई है। महिला रोजमर्रा की तरह गाय चराने अपने गांव से निकली थी, जब प्रेसर आईईडी पर पैर रखने से यह हादसा हुआ है। किष्टाराम पुलिस का कहना है कि नक्सलियों द्वारा मन माने तौर पर जगह-जगह लगाए गए प्रेसर आईईडी की चपेट में आकर निर्दोष ग्रामीणाें की मौत के कई मामले लगातार सामने आ रहे है। प्रकरण में नक्सलियों क़े विरुद्ध अपराध थाना किष्टाराम में पंजीबद्ध किया जा रहा है । 

 

MadhyaBharat 12 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.