Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पंचायत की बैठक में एक ग्रामीण की हुई हत्या
bejapur,  villager was murdered, Panchayat meeting

बीजापुर । जिले के थाना भोपालपट्टनम क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बारेगुड़ा में दो लोगों के बीच खेत में बैल घुसने को लेकर हुए मामूली विवाद काे सुलझाने के लिए पंचायत ने बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दाैरान आपसी कहासुनी का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद आरोपि‍त नरेंद्र कावटी ने चाकू से चार ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में मोरल बनैय्या की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, सभी घायल बनैय्या परिवार से हैं, जिनका उपचार भोपालपट्टनम के अस्पताल में चल रहा है। पंचायत की बैठक के दाैरान मामूली कहा सुनी में हत्या जैसी वारदात हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

प्रापत जानकारी के अनुसार मोरला बनैय्या का बैल नरेंद्र कावटी के खेत में घुसकर उत्पात मचाता था और फसल को बर्बाद कर देता था। इस बात को लेकर रविवार को पंचायत की मीटिंग बुलाई गई, इस बैठक में सभी लोग मौजूद थे। नरेंद्र कावटी के परिवार के लोग और मोरला बनैय्या के परिवार के लोग भी पंचायत की मीटिंग में थे। बैठक जैसे ही शुरू हुई दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी, उसके बाद नरेंद्र कावटी ने बनैय्या परिवार के चार लोगों पर हमला कर दिया। दिन दहाड़े हुए इस हमले में मोरला बनैय्या की देर रात अस्पताल में उपचार के दाैरान मौत हो गई, वहीं इस घटना में बनैय्या परिवार के तीन लोग घायल हैं।

 

 

 

ग्राम पटेल अरुण कावटी ने बताया कि मोरला बनैय्या का बैल अक्सर नरेंद्र कावटी के खेत में घुस जाया करता था, जिसकी वजह से हाे रहे विवाद काे सुलझाने के लिए पंचायत की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में कोटवार, पटेल और महिला सरपंच मौजूद थी, उनकी मौजूदगी में नरेंद्र कावटी ने मोरला बनैय्या और उसके परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें मोरला बनैय्या की मौत हो गई है।

 

 

 

भोपालपट्टनम थाना प्रभारी जीवन कुमार जांगड़े ने बताया कि बारेगुडा हत्या मामले कि जांच की जा रही है, हत्या के आरोपी नरेंद्र कावटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज साेमवार सुबह मृतक मोरला बनैय्या के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है।

 

MadhyaBharat 12 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.