Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
घर में अनैतिक गतिविधि की आशंका में जमकर हुआ बवाल
There was a huge ruckus immoral activity

शाजापुर: घर में अनैतिक गतिविधि की आशंका में जमकर बवाल हुआ। पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

शहर के किला रोड क्षेत्र में बीती रात जमकर बवाल हुआ। दरअसल एक घर में अनैतिक गतिविधि होने की आशंका में यहां पर भीड़ जुटी थी। पुलिस को भी सूचना दी गई। घर में रहने वाली महिला द्वारा भीड़ से अभद्रता करने पर माहौल गर्मा गया। पुलिस के साथ कुछ लोग घर के अंदर घुसे।

इसी दौरान घर में मौजूद एक युवक घर में से भाग कर छत पर चढ़ गया। जिसे पकड़ने के लिए भीड़ भी दौड़ी। ऐसे में वह युवक एक घर से दूसरे घर की छत पर कूदता रहा। बमुश्किल उसे लोगों ने पकड़ा और फिर कोतवाली थाने ले जाया गया। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने शाजापुर निवासी युवती की शिकायत पर एक युवक पर दुष्कर्म सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इधर, मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी में जमकर आक्रोश देखा गया। उन्होंने कोतवाली थाना परिसर में भी देर रात को खूब नारेबाजी की। एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने मामले को लेकर जानकारी दी। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में युवती की शिकायत पर दानिश लाला, जैकी उर्फ तौसीफ, किरण और निक्की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.