Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में घुमक्कड़ों का हुआ सम्मेलन
Conference of wanderers held in Chhattisgarh

कोरबा: बिलासपुर में प्रदेशभर के कई जिलों से आये पर्यटन प्रेमियों का सम्मेलन रविवार को सम्पन हुआ. छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के पर्यटन व यात्रा में रूचि रखने वाले पर्यटन प्रेमियों का जमावड़ा बिलासपुर के एक निजी होटल में संपन्न हुआ. वहां उपस्थिति घुमक्कड़ परिवार के सदस्यों ने पर्यटन व यात्रा के अपने अनुभव अपने साथियों को बताये. साथ ही छत्तीसगढ़ के देखे-अनदेखे पर्यटन स्थलों की जानकारी भी साझा की. उक्त कार्यक्रम में देश-प्रदेश के पर्यटन स्थलों में फैली गन्दगी पर चिंता जाहिर की और उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि अपने देश-प्रदेश के पर्यटन स्थलों को साफ व स्वच्छ रखा जाए. इसमें सरकार के साथ व्यक्तिगत तौर पर पर्यटकों की भी कोशिश होनी चाहिये. अपने धरोहरों व प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ व साफ रखें.

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आये प्रतिभागियों ने अपनी बात रखी और सभी ने एक सुर में कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की आपार सम्भावनाएं हैं, बस हमें जरूरत है तो पर्यटन स्थलों में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने की. इसकी वजह से छत्तीसगढ़ में पर्यटन को सही बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है. ट्रेवल ब्लॉगर दीपक पटेल ने यात्रा व पर्यटन से जुड़ी जानकारी लोगों बताई, कुरितिका व साथियों ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति की, जिसकी सभी ने प्रशंसा की

कार्यक्रम में बिलासपुर जिले से मनोज मिश्रा, पीटर, सत्यपाल रात्रे, धनेश्वर कुर्रे, धर्मेंद्र वस्त्रस्कार, राजीव अवस्थी, डॉ. जायसवाल सहित कई पर्यटन प्रेमी सम्मिलित हुए. मुंगेली जिले से जयकांत केशरवानी, सविता केशरवानी, कोरबा से गौरव यादव, बलौदा बाजार से डॉ. मेघराज व सक्ति जिले से धर्मेन्द्र राय कवर्धा से शिव कामले, प्राची शर्मा, सत्येंद्र प्रताप सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कई यात्रा व पर्यटन प्रेमियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र नाथ प्रताप ने किया और कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मनोज मिश्रा के द्वारा किया गया.

 

 

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.