Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर, जवानों को मिला 38 लाख रुपये कैश
 encounter between police and Naxalites

धमतरी:छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर है. यहां धमतरी गरियाबंद सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ शोभा थाना इलाके के जंगल मे हुई. दोनों तरफ से 80 राउंड गोलियां चलीं. पुलिसबल ज्यादा होने की वजह से नक्सली भाग निकले. दूसरी ओर, पुलिसबल को यहां से 38 लाख रुपये कैश मिला है. बरामद रकम में 10 लाख रुपये ऐसे हैं, जिनमें पुराने 2000 के नोट हैं. ये रुपये जमीन के नीचे दफना कर रखे गए थे. पुलिस को मौके की सर्चिंग के दौरान यूबीजीएल, डेटोनेटर और बारूद भी मिला है.

दूसरी ओर, सुकमा में भी सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां सुरक्षाबलों ने एक महिला समेत 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. उनसे विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई है. यहां से गिरफ्तार एक नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित है. यह नक्सली गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) क्षेत्र में सक्रिय रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह बाल, डीआरजी और सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन का जॉइंट ऑपरेशन था.

MadhyaBharat 13 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.