Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गर्लफ्रेंड से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचा युवक, लड़की के परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
young man to meet his girlfriend

छिंदवाड़ा :  मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के मिदनापुर पहुंचा था, जहां लड़की के घरवालों ने दोनों को साथ देखा तो उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी.

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक युवक की पश्चिम बंगाल में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. युवक सोशल मीडिया पर बनी गर्लफ्रेंड से मिलने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर गया था. यहां लड़की के परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया और युवक पर हमला कर दिया. इस पूरे मामले को लेकर छिंदवाड़ा एसपी मनीष खत्री ने बताया कि जिले की देहात थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल पहुंचकर सोमवार (12 अगस्त) को युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

दरअसल, आठ अगस्त को छिंदवाड़ा के गुरैया के रहने वाले गजेंद्र चौधरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद पुलिस ने गजेंद्र की कॉल डिटेल के जरिए अनिकेत सोलंकी नाम के शख्स तक पहुंची. वहीं अनिकेत ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गजेंद्र ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जाने के लिए मेरी गाड़ी बुक की थी और 13 जुलाई को दोनों मिदनापुर पहुंचे थे. 

अनिकेत ने बताया कि गजेंद्र उसकी गर्लफ्रेंड देविका पात्रा से मिलने गया था. वहां पहुंचकर वह उसके साथ समुद्र किनारे घूमने गया था. इसके बाद जब वह उसे घर छोड़ने गया तो लड़की के घरवालों ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद वह गजेंद्र को घायल अवस्था में छिंदवाड़ा लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई. ऐसे में वह डरकर उसके शव को समुद्र के पास झाड़ियों में एक गड्ढे में फेंक दिया और खुद छिंदवाड़ा आ गया.

वहीं अब कोलकाता की फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. इसके साथ ही मृतक का डीएनए सैंपल भी लिया गया है. जांच के दौरान छिंदवाड़ा पुलिस भी घटनास्थल पर मौजूद रही. इस बीच जब छिंदवाड़ा और मिदनापुर पुलिस ने देविका ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी गजेंद्र से मुलाकात हुई थी. वहीं इस मामले में अनिकेत ने बताया कि युवती के परिजनों ने गजेंद्र पर जानलेवा हमला किया था.

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.