Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दो माह बीते नहीं, अगले बरस के लिए शुरू हुआ मप्र में अर्जी का सिलसिला
Process of petition started in MP

भोपाल : हज सफर से लौटे लोग अभी मुलाकात, दावत, तबर्रुक (प्रसाद) बांटने में ही मसरूफ हैं। जुलाई महीने में वापस आए हाजियों का सफर अभी तरोताजा ही है। ऐसे में अगले बरस के लिए हज अर्जियां शुरू कर दी गई हैं। अगले साल मई या जून माह में होने वाले हज के लिए 9 महीने पहले आवेदन बुलाने का मामला संभवतः पहली ही बार हो रहा है।

 हज कमेटी ऑफ इंडिया ने मंगलवार रात से हज 2025 के ऑनलाइन हज आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। हज आवेदकों से आवेदन तिथि शुरू होने से पहले बने पासपोर्ट की अनिवार्यता रखते हुए इसकी वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना जरूरी करार दिया है। 

13 अगस्त रात 11.59 बजे से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर तक ही जारी रहेगी। इसके बाद आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं, फिलहाल यह भी तय नहीं है। जबकि अब तक होने वाली आवेदन प्रक्रिया में समय भी अधिक दिया जाता रहा है। साथ ही जरूरत के लिहाज से इसको कुछ समय आगे बढ़ाने का प्रावधान भी किया जाता रहा है।

हज पॉलिसी 2025 के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने कई बदलाव किए हैं, जिनका असर इस बार हज सफर पर पड़ने वाला है। नए नियमों के मुताबिक अब हज यात्रा पर अधिकतम 65 वर्ष आयु के यात्री ही जा पाएंगे। बिना मेहरम के अकेले हज सफर पर जाने वाली महिलाओं के लिए आयु सीमा भी 45 से 60 वर्ष तक सीमित कर दी गई है। 

सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज कमेटी के मार्फत हज पर जाने वाले हाजियों का कोटा 10 प्रतिशत कम कर दिया है। जबकि प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के कोटे में 10 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। इसके चलते देश को मिलने वाले कुल कोटे से महज 70 प्रतिशत हजयात्री हज कमेटी के मार्फत हज जाएंगे। जबकि बाकी 30 प्रतिशत हाजियों को टूर ऑपरेटर्स को महंगा खर्च अदा करने की मजबूरी रहेगी।

जून माह में हुए 2024 की हज यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश हज कमेटी के कर्मचारी पिछले कई महीनों से जुटे हुए थे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर हाजियों की रुखसत और उनकी वापसी की तैयारियों में यह लगे रहे हैं। पिछले महीने हाजियों के सभी जत्थे वापस आने के बाद ही यह सुकून में आए थे। इसके तत्काल बाद शुरू हुए हज आवेदन प्रक्रिया ने हज कमेटी के दर्जनों कर्मचारियों के माथे पर शिकन पैदा कर दी है। इधर यह कर्मचारी एक विभागीय घटनाक्रम के बीच कमेटी के सभी कर्मचारियों की वेतन कटौती ने इन्हें आधी जैसी तनख्वाह पर लाकर खड़ा कर दिया है। आधी तनख्वाह में दोगुने काम ने इनको चिंता में डाल दिया है।

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.