Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विशिष्ट सेवाओं के लिए सीएम के सचिव आईपीएस भगत का चयन,लिस के इन 25 जाबांजों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल
 IPS Bhagat for distinguished services

रायपुर:  मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत सहित कई अधिकारियों का चयन विशिष्ट सेवाओं के चुना गया है. 15 अगस्त को राज्य के 25 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रेसिडेंट मेडल दिया जाएगा. 15 जवानों को वीरता और एक अधिकारी को सराहनीय सेवाओं के लिए चुना गया है.

छत्तीसगढ़ के जांबाज अधिकारियों को राष्ट्रपति मेडल मिलेगा. 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के 25 अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा. राज्य के 15 अधिकारियों को वीरता पदक, 1 अधिकारी को सराहनीय सेवाओं के लिए और 9 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए पदक दिए जाएंगे. वीरता पदक के लिए इंस्पेक्टर शिशुपाल सिन्हा, सब इंस्पेक्टर निर्मल जांगड़े, हेड कॉन्सटेबल अमैया चिलमुल, फुल्ला गोपाल, तुलाराम कोहरामी, कॉन्सटेबल गोपाल बोड्डू, हेमंत एनरिक, मोतीलाल राठौर, गोविंद सोढी, सुकारू राम, मुन्ना कडती, कृष्णा गली, भीमां, धनीराम कोरसा और कृष्ण टाटी का चयन किया गया है.

इसी तरह असिस्टेंट कमांडेंट आनंद सिंह राव तो सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा. विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत, आईजी सुशील चंद्र द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिंज, उपपुलिस अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, असिस्टेंट कमांडेंट प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमांडर प्रभु लाल कोमरे, सब इंस्पेक्टर द्वारका प्रसाद, प्रधान आरक्षक धर्म सिंह नरेटी और रविंद्र कुमार ठाकुर के नामों का चयन किया गया है.

दूसरी ओर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा भवन नागरिकों के लिए खुला रहेगा. विधानसभा सचिवालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा. विधानसभा परिसर में सुबह 8.30 बजे ध्वजारोहण होगा. इस अवसर पर विधानसभा भवन नागरिकों के लिए सुबह 10.00 से शाम 5.00 बजे तक खुला रहेगा.

 

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.