Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
नक्सलियों के गढ़ में बिना खौफ के तिंरगा रैली में शामिल हुए ग्रामीण
Villagers participated in the tricolor rally in the Naxalite

 सुकमा: सुकमा जिले में नक्सलियों के खौफ के साए में जीने वाला ग्रामीण बिना डरे जी रहे हैं. सीआरपीएफ जवानों के कैंप स्थापित होने के बाद अब ग्रामीण भी तिंरगा लहराकर फर्क महसूस कर रहे हैं.

इस बार 15 अगस्त को देश को आजादी मिले 78 साल हो जाएंगे. जिसको लेकर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है. बीती 11 अगस्त से हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है. इस अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ के नक्सलगढ़ के ग्रामीणों और बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

कभी नक्सली खौफ के चलते तिरंगा लहराने से डरने वाले ग्रामीण सीआरपीएफ जवानों के साथ न सिर्फ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर गांव में  रैली निकाल रहे हैं, बल्कि भारत माता का जयकारा भी लगा रहे हैं. करीब 4 दशकों के बाद बिना नक्सली खौफ के ग्रामीण स्कूली बच्चों, जवानों के साथ तिरंगा लहरा कर बाइक रैली निकालते दिखे. 

सुकमा जिले के सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के कैंप मुख्यालय के सबरीनगर सुकमा से रामाराम तक तिरंगा रैली निकाली गई. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल स्वतंत्रता दिवस 2024 की आधिकारिक थीम विकसित भारत है उसी क्रम में इस रैली का  सीआरपीएफ सेकेंड बटालियन के अधिकारियों और जवानों  द्वारा भव्य रूप से आयोजन किया गया. इस रैली का मुख्य उद्देश्य सुकमा जिले के सबरीनगर और रामाराम के ग्रामीणों को जागरूक करना और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना था.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नक्सली 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को काला दिवस के रूप में मनाते हैं. ऐसे में उन्होंने कभी गांव में तिरंगा लहराते  नहीं देखा, लेकिन अब जवानों के यहां कैंप स्थापित होने के बाद एक नई जिंदगी उन्हें मिली है अब वो बिना डर  के अपना राष्ट्रीय पर्व मना सकते हैं. वही ग्रामीण अब अपने घरों में भी तिरंगा लगाने की तैयारी कर रहे हैं.

सुकमा जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सबरीनगर  में स्थित सीआरपीएफ  सेकेंड  बटालियन के कमांडेट रति कांत बेहरा और डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि पहले इस गांव के ग्रामीण जवानों से डरते थे और नक्सलियों का साथ देते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से सीआरपीएफ के द्वारा चलाए गए कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम और नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन की सफलता बाद ग्रामीणों में नक्सलियों का भय दूर हुआ है. पुलिस के प्रति ग्रामीणों का विश्वास भी बढ़ा है. जिसकी वजह से आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. सीआरपीएफ जवानों की सुरक्षा के साए में इस बार भी शान से तिरंगा लहराएगा.

 

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.