Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर उमा भारती का बड़ा बयान
Uma Bharti

 पूर्व सीएम उमा भारती ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर कहा कि भारत के मुसलमानों को इसके लिए दोषी न माना जाए. इस मसले पर यहां के मुस्लिमों को मुखर होकर बोलने की जरूरत है. 

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. इस बार वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हिंसक घटनाओं को लेकर अपने बयानों से सुर्खियों में हैं. उन्होंने इस मामले में भारतीय मुसलमानों को क्लीन चिट देते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें दोषी ठहराने की जरूरत नहीं है. 

उमा भारती ने आगे कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत के मुस्लिम बुद्धिजीवियों और प्रभावी लोगों को मुखर होकर बोलने की जरूरत है कि वहां पर जो हो रहा है वो सही नहीं है". 

बांग्लादेश और पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले को लेकर उन्होंने कहा, "दुनिया जहां कहीं भी मुस्लिम अल्पसंख्यक हैं, उनकी आबादी घटी है. जबकि भारत में उनकी आबादी बढ़ी है. पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक हैं. वह अपने जारी हिंसा का प्रतिरोध कर रहे हैं. वहां का हिंदू समाज सड़कों पर आ गया है. हमें उनका साथ देना चाहिए. हिंदुओं को इस मामले में एकजुटता दिखानी चाहिए". 

उन्होंने पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि बंगाल में पहले वामपंथियों ने हिंसा का सहारा लिया. उसके बाद ममता ने भी वहीं किया. पश्चिम बंगाल में लॉ एंड आर्डर हमेशा से बेकाबू रहा  है. ममता बनर्जी और अखिलेश यादव हिंसा और अपराध का सहारा लेकर ही राजनीति में आये हैं. 

उन्होंने झांसी में पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर से हुए रेप की घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा, "सपा ने तो यूपी में अपराधियों को इकट्ठा कर पार्टी बनाई. इनके कुछ नेता जरूर ठीकठाक रहे हैं. बाकी तो इनका पूरा कुनबा उठाकर देख ​लीजिए. सपा का इतिहास ही अपराधिक है. कांग्रेस ने अपराधियों का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए किया था. सपा ने अपराधियों को ही चुनाव लड़वा दिया". 

 

MadhyaBharat 14 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.