Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार की घोषणा
bhopal, Employment announced , 17 thousand youth

भोपाल । मध्‍य प्रदेश में गुरुवार को देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। सुसज्जित रथ पर सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना उनके रहे। परेड के बाद हर्ष फायर किया गया। समारोह में वीरता पदकों का वितरण किया गया। राजगढ़ के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा को वीरता पदक दिया गया।

 

 

 

समारोह में मुख्‍यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मप्र की विकास यात्रा का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार प्रधानमंत्री के अनुसार चार मिशन पर कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्‍य गरीबों का विकास और युवाओं को रोजगार है। अगले पांच वर्ष में मप्र का बजट दो गुना किया जाएगा। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मप्र में भी एक नवंबर से युवा शक्ति, गरीब कल्‍याण, किसान कल्‍याण और नारी सशक्तिकरण मिशन लागू किया जा रहा है। मप्र सरकार का लक्ष्‍य है कि प्रशासन जनोन्‍मुखी हो। नागरिक विकाासऔर सामाजिक सद्भाव में साझेदार बने। गरीबों के कल्‍याण की योजनाएं राज्‍य के अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचे। इस तरह की व्‍यवस्‍था बनाने के लिए मप्र सरकार कटिबद्ध है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मप्र का बजट अगले 5 वर्ष में दोगुना करने का लक्ष्‍य रखा गया है। इस दिशा में सरकार काम भी कर रही है। मध्‍य प्रदेश केंद्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में निरंतर विकास लक्ष्‍य हासिल करने वाले तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्‍य में शामिल है। केंद्र सरकार ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण में इंदौर शहर के बायो सीएनजी संयंत्र का उल्‍लेख किया है। मध्‍य प्रदेश सरकार ने नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए कृतसंकल्‍प है।

 

 

 

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि मध्‍य प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 60 से ज्‍यादा औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रही हैं। इनके माध्‍यम से 17 हजार से अधि‍क युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध हो सकेंगे। खजुराहो में देश का पहला पारंपरिक कला गुरुकुल आरंभ किया जाएगा। राज्‍य के श्रमिकों को ई स्‍कूटर खरीदने के लिए 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। तकनीकी शिक्षा को प्रोत्‍साहन के लिए प्रदेश में डिजिटल विवि आरंभ किए जाएंगे। पशु आहार योजना पर 250 करोड़ रुपये की राशि‍ खर्च की जाएगी। प्रदेश में पांच हजार किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।

 

 

 

मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर किया गया। जिलों में आयोजित मुख्य समारोह में मंत्री और कलेक्टर मुख्य अतिथि रहे और उन्‍होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। भोपाल में मुख्‍य समारोह में पुलिस और होमगार्ड के जवानों का सम्‍मान भी किया गया। सहायक पुलिस आयुक्‍त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने मुख्‍य परेड की अगुवाई की। रस्‍मी परेड में पुलिस बैंड सहित 17 टुकड़‍ियां शामिल हुई।

 

 

MadhyaBharat 15 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.