Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बेदखली से बाैखलाये नक्सलियाें ने मुखबिर के शक में एक नाबालिग की हत्या की
sukma, Naxalites, enraged by eviction

सुकमा । जिले के नक्सल प्रभावित पूवर्ती इलाके में नक्सली कमांडर हिड़मा के घर में जब से जवानाें ने कैंप खाेलकर वहां अपना नियंत्रण स्थापित करने में सफल हुए हैं, तब से नक्सलियाें में बाैखलाहट देखा जा रहा है। इसी बाैखलाहट में नक्सलियों ने मुखबिर के शक में एक नाबालिग सोयम शंकर पिता सोयम धुडवा को पूवर्ती और टेकलगुड़ा के बीच में डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार सोयम शंकर दंतेवाड़ा भांगापाल स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। एक सप्ताह पहले नक्सलियों ने सोयम के भाई की भी हत्या कर दी थी। सोयम पालनार में अपनी चाची के साथ रह रहा था और बहन की मृत्यु कार्यक्रम में शामिल होने आया था। अंतिम संस्कार के बाद जब वह वापस पालनार जा रहा था। तब पूवर्ती और टेकलगुड़ा के बीच नक्सलियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर हत्या कर दी। स्थानीय ग्रामीणों ने नक्सली भय के बीच दबे स्वर में इसकी निंदा करते हुए कहा है कि मुखबिर के झूठे आरोपों की आड़ में निर्दोष आदिवासियों की हत्या की जा रही है। सोयम धुडवा अपने दोनों बेटों को खोकर नक्सलियों के भय से गांव छोड़ दिया है।इस हत्या की जानकारी आज गुरूवार काे सामने आने के बाद सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है

 

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि थाना जगरगुंडा के ग्राम पुवर्ती में नक्सलियों द्वारा एक ग्रामीण की हत्या की सूचना मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम पुवर्ती के डब्बा पारा के निवासी सोयम शंकर, उम्र लगभग 16 वर्ष, की 13 अगस्त की रात नक्सलियों द्वारा हत्या की गई है। इस मामले में नक्सलियों के खिलाफ हत्या का मामला थाना जगरगुंडा में दर्ज कर जांच की कार्रवाही की जा रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 15 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.