Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तीन ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत दो लोगों की मौत
shajapur, Huge collision , two people died

शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह तीन ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

 

एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि हादसा शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे करेड़ी नाका के पास पुलिया पर हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मिनी ट्रक और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। ट्रक के अंदर स्क्रैप भरा था और मिनी ट्रकों में सब्जियां थीं। गाड़ियां एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में टकराईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और चार घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  उन्होंने बताया कि हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था। यातायात और लाल घाटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से ट्रकों को सड़क से हटाया। इसके बाद ट्रैफिक क्लियर हो सका। दोनों मिनी ट्रक राजस्थान और ट्रक उत्तर प्रदेश पासिंग है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है।

MadhyaBharat 16 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.