Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दंतैल हाथी का आतंक
raipur, tusk elephant, terror

राजिम/रायपुर । महासमुंद जिला के राजिम में दंतैल हाथी के आतंक से ग्रामीण दहशत में है।यहां फिंगेश्वर-छुरा मार्ग को क्रॉस कर सिलियारी बाहरा क्षेत्र में दंतैल हाथी पहुंचा है। वन विभाग ने आज शुक्रवार को 20 से अधिक गांव में वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। 

 

वन विभाग के मुताबिक महासमुंद वन परिक्षेत्र के ग्राम केशवा में एक दंतैल हाथी ने गुरुवार काे खेत देखने गये केशवा निवासी मेघराज चन्द्राकर (39 वर्ष ) को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है। इससे मृतक के परिवार के साथ गांव मे शोक व्याप्त है। महासमुंद वन परिक्षेत्राधिकारी सियाराम कर्मकार ने बताया कि टस्कर एम ई 3 एक दंतैल हाथी पिछले एक हफ्ते से गरियाबंद से महासमुंद परिक्षेत्र में आया है और आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है।हाथी पिछले 10 दिनों से इसी क्षेत्र पर विचरण कर रहे हैं। पिछले 5 दिनों से हाथी कोना, खट्टी, केशवा के जंगल पर विचरण कर रहे थे जिसके बाद से वन विभाग ने अलर्ट जारी किया गया था।

 

मृतक मेघराज चन्द्राकर रोज की भांति गुरुवार सुबह अपना खेत देखने गया था। तभी अचानक हाथी आ गया और मेघराज को कुचल दिया। मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार की आर्थिक मदद दी गयी है। शेष 5 लाख 75 हजार रुपये प्रकरण स्वीकृति पश्चात मृतक के परिजनों को दे दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि है कि वर्ष 2016 से लेकर अभी तक लगभग 29 लोगों की मौत हाथी के कुचलने से हो चुकी है। हाथी वर्तमान में केशवा के पहाड़ी के कक्ष क्रमांक 79 में विचरण कर रहा है और आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

MadhyaBharat 16 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.