Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महिला कॉन्स्टेबल को वर्दी में विज्ञापन करना पड़ा महंगा
bhopal, Female constable ,advertise in uniform

भोपाल । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक महिला कॉन्स्टेबल को पुलिस की वर्दी में एक निजी कोचिंग संस्थान का विज्ञापन करना महंगा पड़ गया। विज्ञापन का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने महिला कॉन्स्टेबल पर कार्रवाई की है। उन्होंने जिले के नामली थाने में पदस्थ उक्त महिला कॉन्स्टेबल अनिष्का रावत मीणा को निलंबित कर दिया है।

 

 

 

दरअसल, शुक्रवार देर शाम को एमपी युवा शक्ति नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स अकाउंट से विज्ञापन का वीडियो शेयर किया गया। इसमें अनिष्का रावत इंदौर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट का विज्ञापन करती दिख रही है। कैप्शन लिखा है कि ‘अब खाकी वर्दी का काम चौराहे पर ड्यूटी देना ही नहीं, बल्कि प्राइवेट कोचिंग क्लास का प्रमोशन करना भी है। मध्यप्रदेश पुलिस की आरक्षक अनिष्का रावत मीणा इस काम को बखूबी निभा रही हैं। एमपी पुलिस डिपार्टमेंट से निवेदन है कि पुलिस भर्ती से चयनित को वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। यूजर ने इस वीडियो को पुलिस मुख्यालय भोपाल और रतलाम पुलिस अधीक्षक को भी टैग किया गया है। वीडियो के ऊपर यह भी लिखा है कि अब खाकी वर्दी का काम भी ड्यूटी करते हुए कोर्स बेचना रह गया।

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक युवती ड्यूटी पर तैनात महिला कॉन्स्टेबल अनिष्का रावत मीणा के पास आती है। युवती कहती है, 'हैलो मैम, आपके चैनल को बहुत टाइम से फॉलो कर रही हूं। मुझे आपके जैसे बनना है। मैम में पुलिस की तैयारी करना चाहती हूं। आपने कहां से तैयारी की है। अनिष्का कहती है, 'मैंने तो इंदौर की प्राइवेट कोचिंग से तैयारी की है। मैं अभी भी एमपीएसआई की तैयारी वहां से ऑनलाइन कर रही हूं। यदि आपको भी तैयारी करना है, तो उनका यूट्यूब चैनल चेक कर सकती हैं। अभी तो अगस्त महीना चल रहा है। ऑनलाइन कोर्सेस में ऑफर भी हैं। महिला सुपरवाइजर, व्यापमं की तैयारी कर सकती हैं। अच्छे कंटेट मिलेंगे। टीचर भी अच्छे हैं।

 

 

 

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला आरक्षक द्वारा वर्दी में निजी कोचिंग संस्थान का प्रचार करना संज्ञान में आया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया है। विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।

 

 

MadhyaBharat 17 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.