Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
समेली पंचायत के पूर्व सरपंच पर जान लेवा हमला करने वाले चार आरोपित गिरफ्तार
dantewada, Four accused arrested,Sameli Panchayat

दंतेवाड़ा। जिले के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माड़ेदा में समेली पंचायत के पूर्व सरपंच भीमा मंडावी पिता स्व. दामा मंडावी उम्र 35 वर्ष पर जान लेवा हमला करने वाले 4 आरोपित ग्राम पोटाली सरपंच पति लखमा मंडावी, राहुल पोडियामी, मंगल सोड़ी एवं सुक्का मंडावी काे गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

गिरफ्तार उक्त चाराे आराेपिताें ने पूछताछ में अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि पीड़ित भीमा मंडावी को पोटाली गांव के जोगाराम पोडियामी की हत्या का क़सूरवार मानते हुए बदला लेने की नीयत से हमला करना स्वीकार किया है।

 

 

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दौरान पीड़ित भीमा मंडावी अपने भाई गुज्जा मंडावी के साथ ग्राम माड़ेदा स्थित हॉलर मिल में काम कर रहे थे। इसी दाैरान पोटाली गांव से राहुल पोडियामी, लखमा मंडावी, सुक्का मंडावी और मंगल सोड़ी ने हमारे गांव के सियान जोगा पोडियम को तुम्हीं मरवाये हो, बोलकर हमला कर दिया और भीमा मंडावी को हाथ, गर्दन, जांघ, सीने में धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। मौक़े पर मौजूद गुज्जा मंडावी द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपितों द्वारा गुज्जा के साथ भी मारपीट की गई इस दौरान मौक़ा पाकर भीमा घायल अवस्था में ही मौक़े से घर की ओर भागने में सफल रहा।

 

 

 

मौक़े से आरोपि‍तगण बीच बचाव कर रहे गुज्जा को जबरन बाइक में बिठाकर पोटाली की ओर ले जाने लगे। जैसे ही बाइक थाना अरनपुर के पास पहुची तो गुज्जा जान बचाने के लिए बाइक से कूद गया और थाने के गेट की ओर भागा, आरोपि‍त पोटाली की ओर भाग निकले। थाने में सूचना मिलते ही तत्काल अरनपुर थाना प्रभारी थाना बल के साथ मौक़े के लिए रवाना हुए और मौक़े से लखमा मंडावी, सुक्का मंडावी, मंगल सोड़ी को हिरासत में लिया जबकि राहुल पोडियामी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार 4 आरोपितों में 1. सुकदेव पोडियामी पिता स्व जोगाराम पोडियामी उम्र 20 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर 2. लखमा मंडावी पिता स्व केशा मंडावी उम्र 45 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर 3. सुक्का मंडावी पिता स्व पांडुराम मंडावी उम्र 35 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर 4. मंगल सोड़ी पिता स्व आयता सोड़ी उम्र 35 वर्ष निवासी पोटाली धुरवापारा थाना अरनपुर के विरुद्ध थाना अरनपुर में अपराध क्रमांक 12/2024 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2),191(2),141(1),109(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर कायर्वाही उपरांत आज शनिवार काे आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड में लिया गया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 17 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.