Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिलासपुर के विकास में बाधा डाल रही भाजपा : शैलेश पाण्डेय
raipur, BJP is hindering , Shailesh Pandey

रायपुर । बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने रविवार काे बयान जारी करते हुए कहा है कि भाजपा ने बिलासपुर को खोदापुर का तमगा दिया था और अब वही दिन भाजपा बिलासपुर का लाने वाली है। शहर को खोदना शुरू कर ही दिया है और बिलासपुर को कभी भी आगे नहीं बढ़ने दिया गया। आज भी बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और बिलासपुर के विकास में बाधा डाली जा रही है।

 

 

 

शैलेश पाण्डेय ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आई थी तभी बिलासपुर एयरपोर्ट को नयी उड़ान मिली थी और 3सी केटेगरी का बिलासपुर एयरपोर्ट को लाइसेंस मिला था। कांग्रेस की सरकार की और बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों की राजनीतिक इक्षा शक्ति थी तभी केवल यह संभव हो पाया था और विधानसभा में एकजुट होकर सरकार से एयरपोर्ट के उन्नयन का पैसा माँगा गया था। सरकार ने सहर्ष पैसा दिया था और बिलासपुर वासियों को हवाई सेवा की सौगात दिया था। आज भी बिलासपुर एयरपोर्ट अगर उड़ाने भर रहा है तो ये केवल कांग्रेस की सरकार की देन है। पूर्ववर्ती सरकार से विधानसभा में लगातार माँग करने के बाद नाईट लैंडिंग का पैसा लिया गया और आज नाईट लैंडिंग का काम पूरा होने को आ रहा है ये भी कांग्रेस सरकार का दिया हुआ पैसा है। जब 4सी केटेगरी के लिए सेना से ज़मीन के लिए पैसा देने की बात आयी तो भी कांग्रेस की सरकार पीछे नहीं हटी और केंद्र सरकार से लगातार संवाद और पत्राचार किया ताकि बिलासपुर विकास की और ज्यादा उड़ान उड़ सके।

 

बिलासपुर की संघर्ष समिति द्वारा लगातार वर्षों से बिलासपुर को लेकर सभी साथियों द्वारा माँग किया जा रहा है ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट का काम आगे बढ़ा और आज भी संघर्ष समिति लगातार अपनी माँग पर धरने पर बैठी है, लेकिन अब लगता है जब से डबल इंजन की सरकार आई है तबसे बिलासपुर के साथ भेदभाव किया जा रहा है। केवल भाजपा के नेताओं द्वारा फोटो खिचा कर बस वाहवाही लूटने का काम किया और ज़मीन में कोई काम नहीं दिख रहा है और उल्टा सेना ने ज़मीन का पैसा भी लौटा दिया है। यह कहीं न कहीं भ्राजपा के नेताओं की कमजोर इक्षा शक्ति का उदाहरण है।

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 18 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.