Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
यूनिसेफ ने की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव की पहल की प्रशंसा
bhopal, UNICEF praised, Chief Minister Dr. Yadav

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश में किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये किये जा रहे प्रयासों को यूनिसेफ ने सराहा है। यूनिसेफ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किये गये पोस्ट में मुख्यमंत्री द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना को अनूठी पहल बताकर प्रशंसा की है।

 

 

 

यूनिसेफ इंडिया ने शनिवार रात एक्स पर किए पोस्ट में लिखा कि हम किशोरों के बीच मासिक धर्म स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल की सराहना करते हैं। नकद रुपये हस्तांतरण योजना के तहत मध्य प्रदेश में स्कूल जाने वाली 19 लाख लड़कियों के खातों में 57.18 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। यूनिसेफ इंडिया स्कूल स्वच्छता और मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और हितधारकों के साथ काम कर रहा है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गत 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित छात्राओं के संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में समग्र शिक्षा के अंतर्गत सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना में 19 लाख छात्राओं के खाते में 57 करोड़ 18 लाख रुपये की राशि अंतरित की थी। सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना में कक्षा 7 से 12 तक की छात्राओं को सेनेटरी नेपकिन के लिए राशि अंतरित की गई है। योजना में विद्यालयों और महाविद्यालय की छात्राओं को स्वच्छता के महत्व और उनके उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित हो रही है।

 

MadhyaBharat 18 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.