Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बागेश्वर धाम जा रही टेक्सी की ट्रक से भिडंत 7 श्रद्धालुओं की माैत
chatarpur,  Bageshwar Dham  , 7 devotees die

मध्य प्रदेश । मंगलवार की सुबह पांच बजे झांसी खजुराहो फोर लेन एनएच-39 हाइवे पर भीषण सडक हादसा घटित हुआ है । घटना में सात लोगों की मौके पर मौत और अन्‍य पांच लोग  गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टेक्सी में सवार श्रद्धालु बागेश्वर धाम के दर्शन करने जा रहे थे, तभी टेक्सी चालक ने लापरवाही से पीछे की तरफ  ट्रक में टककर मार दी।  

 

 

इस संबंध में पुल‍िस ने बताया क‍ि सडक हादसे में लखनऊ का परिवार एक साल की मासूम का मुंडन कराने जा रहे थे, पिता समेत उसकी भी मौत हो गई है। इस भीषण सडक हादसे में पूरा परिवार तबाह हो गया है। लखनऊ की संगीता यादव के पति और एक साल की बच्ची के अलावा, बाकी दो बेटियां गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कदारी गांव के पास फोरलेन  के पास  घटना स्थल पर छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन पहुंच गए थे।  घटना सुबह पांच बजे ग्राम कदरी के पास की है। जिला प्रशासन ने सभी पीडितों को 108 की मदद से जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया है।

MadhyaBharat 20 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.