Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जीतू पटवारी का तंज शिवराज सिंह ने बुधनी में कुछ नहीं किया
bhopal, Jitu Patwari

भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री आैर केन्द्रीय क ृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान पर तंज कसा है। उन्हाेंने कहा है कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री ‘घोषणा-शिरोमणि’ शिवराज सिंह चौहान, जिन्होंने भारत के इतिहास में आजादी से लेकर अब तक के सबसे लंबे समय मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान बनाया, परंतु उनकी खुद की विधानसभा बुधनी के लिए ही उन्होंने कुछ भी नहीं किया, परंतु वे अब फिर क्षेत्र की जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए सक्रिय हो गये हैं।

 

 

 

 

 

 

जीतू पटवारी ने मंगलवार काे बयान देते हुए कहा कि मेडिकल कॉउंसिल ने मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मापदंण्ड के अनुरूप नहीं पाया है और उसके आधार पर मेडिकल काउंसलिंग ने फेकल्टी, उपकरण, लेब सहित अनेक शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर प्रश्न उठाये हैं। प्रदेश में भविष्य में दो स्थानों पर होने वाले उपचुनाव के पहले शिवपुरी और बुधनी सहित पांच मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की गई है। जीतू पटवारी ने कहा कि यह घोषणा वैसे ही है, जैसे दमोह, छतरपुर मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन समारोह रखकर शिलान्यास किया गया था। यह बात अलग है कि उन शिलालेखों पर कुत्ते प्राक्षालन कर रहे हैं और मेडिकल कॉलेजों का कहीं अता-पता नहीं है।

MadhyaBharat 20 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.