Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जॉर्ज कुरियन ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन
bhopal, George Kurien ,filed nomination

केरल के भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा में नामांकन दायर कर दिया है....... इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे....

 

मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन ने नामांकन फार्म जमा कर दिया है...... बीजेपी प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन के प्रस्ताव सीएम डॉ. मोहन यादव बने........ बीजेपी कार्यालय पहुंचकर सीएम डॉ. यादव ने नामांकन फार्म पर अपने हस्ताक्षर किए थे....... नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय नेतृत्व आभार जताया....... उन्हाेंने कहा कि मुझ पर भरोसा जताया उसके लिए आभार.... मैं सभी की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा......

 

 

 

जॉर्ज कुरियन के नामांकन में शामिल हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि, केरल से मध्य प्रदेश का विशेष नाता है....... क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे ....और अब एक वरिष्ठ साथी केरल से आए हैं..... मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं..... उन्होंने कहा कि यह मध्य प्रदेश के लिए बहुत गौरव की बात है...... पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद होकर केंद्र में मंत्री थे.... अब वह लोकसभा के सांसद बन गए हैं .....ऐसे में अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश से राज्यसभा जा रहे हैं....खुशी की बात है कि वह केंद्र में मंत्री भी हैं  ......निश्चित तौर पर उनके विभाग का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा...

वहीं, जॉर्ज कुरियन के नॉमिनेशन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि......  यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है...... उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है...... जिसने न केवल तमिलनाडु बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है...... जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश बीजेपी को लाभ मिलेगा......

MadhyaBharat 21 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.