Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाकाल मंदिर परिसर में लगा जाहरवीर गोगादेव की छडिय़ों का मेला
bhopal,     Jaharveer Gogadev

उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के परिसर में मंगलवार देर शाम भुजरिया पर्व पर जाहरवीर गोगादेव की छड़ियों का मेला लगा। इस मौके पर मप्र के अलावा देश के कई राज्यों से भक्त छड़ियां लेकर उज्जैन आए थे। महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल और गोगादेवजी की छड़ियों के मिलन व पूजन के बाद शोभायात्रा निकली गई। यह यात्रा देर रात वाल्मीकि धाम पहुंचेगी, जहां महाप्रसादी वितरण के साथ रात्रि जागरण होगा।

 

 

 

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे देशभर से आए श्रद्धालु छडिय़ां लेकर एकत्रित हुए थे। यहां वाल्मीकि धाम के संस्थापक संत बालयोगी उमेशनाथ की अगुवाई में छडिय़ों का पूजन-अर्चन किया गया। यहां पर भगवान महाकाल व गोगादेवजी की छडिय़ों का मिलन हुआ। पूजन के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद महाराज, भरतरी गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज, महामंडलेश्वर महंत भगवान बापू, रंगनाथ आचार्य महाराज, सुलह शांति गुरु सहित अन्य संत महात्मा मौजूद थे।

 

 

 

छड़ी पूजन के बाद बैंड-बाजों के साथ महाकाल मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। यह शोभायात्रा पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, ढाबारोड, दानीगेट, गोंसा दरवाजा, तिलकेश्वर मार्ग होते हुए यात्रा वाल्मीकि धाम पहुंचेगी। रात्रि में भंडारे का आयोजन होगा। रात्रि जागरण के बाद अगले दिन सभी छडिय़ां अपने-अपने गतंव्य की ओर रवाना होगें।

 

 

 

राज्यसभा सांसद संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने बताया विगत 35 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है विभिन्न शहरों से आने वाले भक्तों के साथ वीर गोगादेव महाराज भगवान महाकाल से मिलने आते है। इस दौरान मप्र के विभिन्न शहरों के अलावा महाराष्ट्र के अमरावती, भुसावल, अकोला व पूना, उप्र के झांसी, गुजरात के सूरत, राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा व जोधपुर, सहित कई राज्यों के अलग-अलग शहरों से झंड़े लेकर बड़ी संख्या में भक्त आए हैं।

 

MadhyaBharat 21 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.