Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
झांकी बनाते समय पांच युवकाें काे लगा करंट एक की मौत
khargon,  electrocuted  , one died

खरगाेन । जिले के ग्राम बिस्टान में शुक्रवार काे शिव डोले की झांकी की तैयारी करने के दाैरान पांच युवक हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से एक युवक की माैत हाे गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसे बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। क्षेत्रीय विधायक ने मृत युवक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ग्राम बिस्टान में पंचमी पर शनिवार को डेरेश्वर महादेव मंदिर के शिव डोले की झांकी निकाली जानी है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे झांकी में वेल्डिंग का कार्य करवाने के लिए गणेश मार्केट ट्राॅली लेकर पहुंचे थे। दुकान नहीं खुलने के कारण वे रोड पर खड़ी ट्राॅली को किनारे कर रहे थे। इसी दौरान ट्राॅली पर लगी लोहे की राॅड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इस दौरान 25 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र संतोष, 27 वर्षीय राजेश पुत्र तुलसीराम, 21 वर्षीय कान्हा पुत्र गंगाराम, 29 वर्षीय राहुल पुत्र धमेंद्र और 26 वर्षीय हर्ष पुत्र महेंद्र करंट की चपेट में आ गए। इनमें से हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य चार करंट से झुलस गए। घटना को देख लोगाें की भीड़ जमा हो गई। घायलों को वाहन की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार युवकों का इलाज चल रहा है। हर्ष का पोस्‍टमार्टम करवा कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है।

 

इधर घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र के विधायक केदार डावर घायलों से मिलने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात कि और घटना की जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना। विधायक केदार डावर ने कहा कि घटना में मृत हर्ष के लिए उचित मुआवजे की मांग की जाएगी।

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.