Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
चार दिन से लापता छात्र का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
narmadapuram, Outrage among villagers,four days found

नर्मदापुरम । मप्र के नर्मदापुरम में चार दिन से लापता कक्षा 12वीं के छात्र का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं। शुक्रवार सुबह मीणा समाज के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो। इधर, परिजन ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि बेटे की हत्या करने के बाद शव गड्ढे में फेंका गया। करीब पांच घंटे बाद पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद शव लेने के लिए तैयार हुए। मौके पर 200 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से हासलपुर का रहने वाला हर्ष मीणा (18) पुत्र दिनेश मीणा नर्मदापुरम के केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 12वीं में अध्ययनरत था। वह नगर के फेंफरताल में किराये के मकान में रहता था। हर्ष के पिता दिनेश मीणा पेशे से किसान हैं। उन्होंने बताया कि गत 18 अगस्त को बेटा कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो तलाश शुरू की। कोचिंग में जाकर पता चला कि वह आया ही नहीं। उसके दोस्तों से जानकारी मिली कि वह एक लड़की के घर गया था। हम उस लड़की के घर गए। परिजन ने बताया कि हर्ष आया था, उसे समझाइश दी तो वह चला गया था। इसके बाद 19 अगस्त की सुबह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

 

 

उन्होंने कहा कि हमने पुलिस के सामने 19 अगस्त को ही बेटे के साथ अनहोनी की बात कही थी। कुछ संदेही लोगों के नाम भी बताए थे। बेटे के किडनैप होने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद पुलिस ने सिर्फ मर्ग कायम किया। गुरुवार दोपहर उसका शव जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मेहराघाट होरियापीपर में एक खेत के पास 10 फीट गहरे गड्ढे में अर्द्धनग्न हालत में मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था। स्कूल बैग और कपड़ों से उसकी पहचान हुई। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की खाली शीशी भी मिली है। पड़ताल के दौरान पुलिस ने फेंफरताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हर्ष अकेला ही जाता दिखा।

 

 

 

हर्ष के पिता दिनेश मीणा ने बताया कि प्लानिंग के तहत बेटे की हत्या की गई है। इसे आत्महत्या में तब्दील करने की कोशिश की जा रही है। देहात थाना पुलिस ने बेटे को तलाशने की कोशिश भी नहीं की। स्कूटी और शव हमने ही ढूंढे। उन्होंने कहा कि हमने देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव रामपुर थाना क्षेत्र में मिला है। देहात थाने के टीआई प्रवीण चौहान और उनकी टीम को हटाकर दूसरी टीम से जांच कराई जाए। घटना के बाद मीणा समाज में आक्रोश है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पांच थानों के 200 से ज्यादा पुलिस जवान भी मौके तनात किए गए हैं।

 

 

 

मामले में एएसपी आशुतोष मिश्रा का कहना है कि हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में लड़का अकेला जाता दिखा है। घटनास्थल पर मिले जहरीले पदार्थ से आत्महत्या की भी आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.