Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा सरकार ने जैसी कार्रवाई की वैसी अंग्रेजों ने भी नहीं क‍िया : पूर्व मंत्री
raipur,   BJP government ,Former minister Shiv Dahria

रायपुर । बलौदाबाजार हिंसा मामले में आज शुक्रवार काे कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता का आयोजन क‍िया। इस दौरान पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास सतनामी समाज के असली गुरु हैं। सभी बाबा गुरु घासीदास को मानते हैं। बाबा जी के वंश में पैदा होने से कोई गुरु नहीं हो जाते हैं। समाज के 80 प्रतिशत लोग गुरु प्रथा को बंद करना चाहते हैं। सतनामी समाज एक है। समाज के कई गुरु अवसरवादी लोग हैं, कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस की ओर थे, अब भाजपा में चले गए। उन्होंने कहा कि जो गुरु भाजपा में चले गए हैं, उनकी स्वीकारता अब नहीं रह गई है।

 

 

उल्‍लेखनीय है क‍ि कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और शिव डहरिया ने मिलकर पत्रकारवार्ता आयोजित की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री डहरिया ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को साजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा की अंग्रेजों से तुलना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जैसी कार्रवाई की, अंग्रेजों ने भी नहीं किया था।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सतनामी समाज और कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार ने ऐसी कार्रवाई की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से षड्यंत्र के खिलाफ लड़ेगी। सरकारी दमन से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। इस दौरान विधायक इंद्र साव और एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे।

 

 

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि अमर गुफा में जैतखंभ को काटे जाने को लेकर सतनामी समाज के लोगों ने सीबीआई जांच की मांग की थी। प्रशासन ने जांच नहीं की। तीन घंटों तक प्रदर्शन चलता रहा, सरकार का इंटेलीजेंस फेल हो गया था। कलेक्ट्रेट सहित एसपी कार्यालय को जला दिया गया।

 

उन्होंने भाजपा सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बलौदाबाजार मामले के लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है। कांग्रेस प्रतिनिधियों को जेल में डालने का काम किया गया। इस तरह की कार्रवाई कभी अंग्रेजों ने भी नहीं की थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सभी जिलों में प्रदर्शन कर सरकार की साजिश को बेकनाव करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.