Since: 23-09-2009

  Latest News :
संविधान सदन में 26-27 अक्टूबर को होगा 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच, PM मोदी रहेंगे मौजूद, जन-केंद्रित विकास पर होगा वैश्विक मंथन - लोकसभा अध्यक्ष.   भारत की ताकत विविधता में एकता, टीम इंडिया की भावना से ही विकसित भारत बनेगा - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन.   मुंबई में INDIA CHEM 2026 का भव्य शुभारंभ, देश का केमिकल बाजार दोगुना, MP में 50 हजार करोड़ का पेट्रोकेमिकल हब बन रहा.   *CCO की \'सुविकल्प\' पहल को मिला स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड 2026, बंद खदानों को बना रही उत्पादक संपत्ति.   ऊपर सोलर पैनल, नीचे लहलहाएगी फसल, 7वें एग्रीवोल्टाइक वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस का केंद्रीय मंत्री शिवराज ने किया शुभारंभ.   विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   मुख्यमंत्री ने आदित्य बिरला समूह के प्रमुख कुमार मंगलम बिरला से की भेंट, सिंगरौली की हिंडाल्को इंडस्ट्री में 22 हजार करोड़ निवेश का प्रस्ताव.   केंद्र और राज्य सरकार मिलकर दे रही हैं मध्यप्रदेश के विकास को गति : CM डॉ. मोहन यादव.   ग्वालियर हादसे में 16 मौतें प्रशासनिक विफलता, मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा दे सरकार - जीतू पटवारी*.   सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आज तीसरा दिन, सिंदूरिया से तराना तक पैदल चलेंगे दिग्विजय सिंह*.   जन विश्वास अभियान: फील्ड में ही दिखें सभी अधिकारी, CM डॉ. मोहन यादव किसी भी जिले में कर सकते हैं औचक निरीक्षण.   रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस में SIT जांच, CM ने दिए आदेश.   PWD सचिव मुकेश बंसल ने राजनांदगांव में निर्माण कार्यों की समीक्षा की, लंबित सड़कों और भवनों को दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश.   डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल पर कबीरधाम में 48 नई सहकारी समितियों का गठन.   अन्न का सम्मान और किसानों का योगदान हमारा सामूहिक दायित्व, विकसित भारत में युवा-महिला भागीदारी जरूरी - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु.   अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के विकास को मिलेगी नई गति, नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुसार बनाएं योजना - सीएम साय.   विजयादशमी सत्य और धर्म की विजय का पर्व, बिलाईगढ़ के राजशाही दशहरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 5 बड़ी घोषणाएं.   जशपुर में सड़क नेटवर्क को मिल रही नई मजबूती.  
दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
sukma, Two hardcore, Naxalites surrendered

सुकमा । छत्तीसगढ के सुकमा जिलें में  नक्सलियों के पीएलजीए बटालियन नंबर एक  में सक्रिय दो  हार्डकोर आठ आठ  लाख रुपये  के इनामी  नक्सलियों ने आज शुक्रवार को पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण कर दिया । आत्मसमर्पित दोनों नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थे।आत्‍मसमर्पण करने वाले दोनों नक्‍सली पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) की बटालियन नंबर 1 में सक्रिय थे। 

 

 

 

छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने पर पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सली हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की उद्देश्य से दो  हार्डकोर नक्सलियोें ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है ।

 

 

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों में  पीएलजीए बटालियन नं एक , कम्पनी नंबर दो  प्लाटून नंबर 02 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य 08 लाख रुपये का  इनामी  मड़कम मुया पिता स्व. सुक्का 22 वर्ष, निवासी एलाड़मड़गू थाना भेज्जी जिला सुकमा, एवं पीएलजीए बटालियन नंबर 01, कंपनी नंबर 01, प्लाटून नंबर 03 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य पीपीसीएम 08 लाख रुपये का  इनामी  मड़कम सन्ना पिता स्व. सोना 35 वर्ष, निवासी दुरनदरभा, कुरसम पारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल हैं ।  

 

 

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ 219 वाहिनी द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार सिंह, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार एवं निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी सुकमा के समक्ष नक्सलियों ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।  नक्सली मड़कम मुया पिता स्व. सुक्का को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 219 वाहिनी सीआरपीएफ सूचना शाखा, जिला बल भेज्जी एवं मड़कम सन्ना पिता स्व. सोना को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में ओड़िशा पुलिस का विशेष प्रयास रहा है। 

 

 

 

उक्त आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये  नगद प्रदान किया गया। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाएंगे।   दोनों नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल थे ।मड़कम मुया वर्ष 2020 से कोंटा एरिया कमेटी दल सदस्य व वर्ष 2020 माह नवम्बर से अब तक बटालियन नम्बर 01 कम्पनी नम्बर 02 प्लाटून नं. 02 सेक्शन ‘‘बी’’ का पार्टी सदस्य सदस्य के रूप सक्रिय था। जो बीजीएल लांचर हथियार धारित करता था। वहीं मड़कम सन्ना वर्ष 2009 माह जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी सदस्य के रूप शामिल हुआ । जो नक्सल संगठन में वर्ष 2023 से अब तक जगरगुण्डा एरिया मिलिशिया इनचीफ रूप में सक्रिय था। मड़कम सन्ना एसएलआर हथियार धारित करता था। दोनों आत्म समर्पित नक्सली कई बड़ी नक्सल घटना में शामिल हो चुके है।

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.