Since: 23-09-2009

  Latest News :
वन नेशन, वन इलेक्शन पर JPC चीफ का दावा .   देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट.   परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भोपाल की सड़कों पर बढ़ी ई-बसों की रफ्तार .   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की नई व्यवस्था.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.  
न‍िर्माणाधीन पुल‍ का छज्‍जा ग‍िरने से एक युवक की मौत
kanker,   young man died , bridge fell

कांकेर । प्रदेश के कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत चारगांव के निर्माणाधीन पुल का छज्जा गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को  मर्ग कायम कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान हेमंत दुग्गा, लकानार का निवासी के रूप में हुई। गुरुवार रात अचानक शुरू हुई भारी बारिश से बचने के लिए तीन युवक चारगांव में नदी पर बन रहे पुल के नीचे जा कर खड़े थे। इसी दौरान बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल का प्लास्टर उनपर गिर गया और तीनों युवक इसके नीचे दब गए। इस घटना में हेमंत दुग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है। इस मामले में सिकसोड थाना क्षेत्र के एसडीओपी अमर सिदार ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है।

 

MadhyaBharat 23 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.