Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में की झाबुआ के सफाई कर्मियों की सराहना
bhopal, Prime Minister Modi ,

भोपाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' में रविवार को मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के सफाई कर्मियों की दिल खोल कर प्रशंसा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झाबुआ जिले के सफाई कर्मी भाई-बइनों ने 'वेस्ट टू वेल्थ' के संदेश को सच्चाई में बदलकर दिखाया है। सफाई कामगारों ने सही तरीके से 3-R के मंत्र 'रिड्यूस-रियूज-रिसाइकिल' को अपनाया है। सफाई कामगारों की टीम ने झाबुआ के पार्क में कचरे से जो आर्ट वर्क तैयार किया है, वह अदभुत है। पर्यावरण संरक्षण के लिये यह एक सराहनीय एवं प्रेरक पहल है।

 

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश के झाबुआ में कुछ ऐसा शानदान हो रहा है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। झाबुआ में हमारे सफाई कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है। उनकी टीम ने शहर में उपयोग उपरांत फेंके गये वेस्ट मटेरियल से विभिन्न कलाकृतियां बनाई हैं। प्लास्टिक बॉटलों, पुराने टायरों, पुराने पाइप आदि वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके हेलीकॉप्टर, तोपें, कार, जेएमसी (झाबुआ नगर पालिका लोगो), पान के पत्ते, यातायात सिंगल पाइन्ट, दीवार, पौधों के लिए क्यारियां, गमले, आरामदायक बेंच व सोफे इत्यादि की अद्भुत कलाकृतियां बनाई गई हैं।

 

 

 

दरअसल, नगर पालिका झाबुआ के डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में उक्त कलाकृतियां एवं सम्पूर्ण कार्य बिना किसी बाहरी व्यक्ति के सहयोग के नगर पालिका झाबुआ में कार्यरत सफाई कामगारों ने तैयार की हैं। इसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश जायसवाल एवं टोनी मलिया ने व्यक्तिगत रूचि के साथ डिज़ाइन करवाया है। डिजाइन का कार्य सफाई कर्मचारी सचिन कालिया एवं नितेश रमेश ने किया है। सफाई कर्मचारी कमलेश मन्नु, महेश बाबुलाल और अर्जुन सोहन ने ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं अन्य स्थलों से वेस्ट सामग्री एकत्रीकरण का कार्य किया और रंगाई, पेंटिंग और अन्तिम रूप देने का कार्य विजय बाबूलाल एवं विजय घुलिया ने किया है।

 

 

 

अन्य जिलों में भी ऐसे प्रयोग हों

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में "मन की बात" कार्यक्रम को सुना। उन्होंने झाबुआ के सफाई कर्मियों के कार्य का विशेष उल्लेख करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश के झाबुआ के विशेष उल्लेख पर जिले के सफाई कामगारों, नागरिकों और स्वच्छ भारत मिशन अभियान-2024 के तहत झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका अध्यक्ष कविता सिंगार के निर्देशन में हुए बेहतरीन कार्य के लिये प्रशासनिक अमले को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि 'वेस्ट टू वेल्थ' के संदेश के साथ सृजन का यह सफल प्रयोग अन्य जिले में भी अपनाया जायेगा।

 

 

 

MadhyaBharat 25 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.