Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार
raipur, Heavy rain , Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।  पिछले तीन-चार दिनाें से बादल छाए हुए हैं, वहीं कई जिलाें में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें ताे आज साेमवार काे कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

 

 

 

मौसम विभाग ने भारी 6 जिलों के लिए भारी बारीश की संभावना जताई है। सरगुजा और जशपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधान रहे। कोरबा में भारी बारिश होगी। यह चेतावनी आज 26 अगस्त के लिए है। इसी तरह 27 अगस्त को भी कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है।

 

 

 

माैसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बांग्लादेश और उसके आसपास मध्य क्षोभमंडल तक स्थित है । इसके साथ प्रभाव से एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। उसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल, उत्तर उड़ीसा, झारखंड उसके अगले दो दिनों में पहुंचने की संभावना है । मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, सीधी, छैबासा, दिघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर- पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है ।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश की वजह से दिन-रात का पारा तेजी से गिर रहा है। राजधानी रायपुर समेत अधिकतर जिलों का अधिकतम पारा 28 डिग्री और न्यूनतम 22 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मंगलवार तक बारिश कम होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

 

MadhyaBharat 26 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.