Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी
bijapur, Naxalites killed ,being an informer

बीजापुर । जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम जैगुर निवासी एक ग्रामीण पर नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए जनअदालत में उसे मौत की सजा सुनाकर ग्रामीण सीतु मंडावी की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। नक्सलियों के द्वारा जारी अपने पर्चे में आराेप लगाया है कि वर्ष 2021 से  सीतु मंडावी मुखबिरी का काम कर रहा था, जिसे देखते हुए उसे जन अदालत में जान से मारने का फरमान जारी किया गया था, आज 26 अगस्त को सीतु की हत्या गई है।     

 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भैरमगढ़ के जैगूर के जंगल में  नक्सलियों ने एक जनअदालत का आयोजन किया था। वहां ग्रामीणों के बीच युवक को सजा सुनाकर बंधक बना लिया गया। सोमवार सुबह युवक का शव गांव के पास पाया गया। नक्सलियों ने भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माध्यम से एक पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। विदित हाे कि 2 दिन पहले नक्सलियों ने ग्राम पुसनार के एक ग्रामीण लांचा पुनेम काे भी जनअदालत में माैत के घट उतार दिया गया था । नक्सलियाें द्वारा लगातार की जा रही लक्षित हत्या के बाद  इलाके में दहशत व्याप्त है।   

 

भैरमगढ़ के एसडीओ पी. तारेश साहू ने बताया कि यह घटना जांगला थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी रवाना हो गई है। घटनास्थल काफी दुर्गम इलाके में स्थित है, और विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी।       

 

यह भी विदित हाे कि बस्तर संभाग में सुरक्षा बल से मात खा रहे नक्सली अब अपना अस्तित्व बचाने के लिए लगातार लक्षित हत्या की वारदात काे अंजाम दे रहे हैं। इस वर्ष 2024 जनवरी से लेकर अब तक नक्सलियों ने 18 ग्रामीणों की मुखबिरी के संदेह में हत्या की जा चुकी है। नक्सलियाें ने लक्षित हत्या की वारदात में एक नाबालिक छात्र की भी हत्या कर चुके हैं। इसके अलाव दो साथी नक्सलियाें को भी जनअदालत में मृत्युदंड की सजा देकर हत्या कर शव काे सड़क पर फेंककर अपने आतंक-भय के साम्राज्य काे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

MadhyaBharat 26 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.