Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कांग्रेस का आराेप भाजप सरकार ‘रोजगार क्रांति’ के बजाय ‘लोन क्रांति’ लाकर युवाओं के साथ कर रही छलावा
bhopal, Congress alleges, BJP government

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने आराेप लगाते हुए कहा कि केंद्र की हो या प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की बात तो बहुत दूर की कौड़ी हो गई है। लोन कांति लाकर लोन देने की बात, सरकार को युवाओं के हितों और भविष्य को ध्यान में रखते हुये रोजगार क्रांति लाना चाहिए, लेकिन लोन क्रांति लाकर एक बार फिर युवाओं को मायूस और उन्हें बर्बादी की कगार पर लाने की साजिश रची जा रही है। 

 

अभिनव बरोलिया ने मंगलवार काे अपने बयान में कहा कि देश का युवा नौकरी, रोजगार के लिए हैरान-परेशान है, वह छोटे शहर से बड़े शहर और ग्रामीण अंचल से शहरी अंचल में रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहा है। रोजगार के अभाव में युवा तरह-तरह की यातनाओं से जूझ रहा है, रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है, इतना ही नहीं युवा आत्महत्या जैसे अप्रिय कदम उठाने पर मजबूर है। भाजपानीत केंद्र की मोदी सरकार रोजगार क्रांति लाने के बजाय लोन क्रांति लाने की योजना लाकर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर आमादा है।   

 

बरोलिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोन क्रांति की नीति से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर उन्हें अकाल मृत्यु की ओर धकेलना चाहती है। सरकार लोन देकर उस पर ब्याज की वसूली कर ब्याजखोरी की बात कर रही है। सरकार जहां युवाओं को एक हाथ से एक रूपये लोन देगी वहीं दूसरे हाथ से दो रूपये वसूल करेगी, जिससे युवाओं के हाथ लेगेगी ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा होगा रूपैया।’’ सरकार खुद लोन लेकर देश और प्रदेश चला रही है। केंद्र की सरकार हो या मध्यप्रदेश की सरकार लाखों करोड़ रूपये के कर्ज से चल रही है। वर्तमान स्थिति यह है कि कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ रहे हैं। जो योजनाएं सरकार पहले से चला रही है, उसके मद में कटौती कर रही है, आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं मिल रहा, वृद्धों को पेंशन नहीं मिल पा रही और मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को जो 3000 रूपये देने का वादा किया था, सरकार उस पर मौन बैठी है और इतना ही नहीं जो राशि महिलाओं को मिल रही है, उसमें भी लाखों महिलाओं को अपात्र बताकर उन्हें योजना से वंचित किया जा रहा है।

MadhyaBharat 27 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.