Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तीन दिन की पुलिस रिमांड में हाजी शहजाद अली
chatarpur, Haji Shahzad Ali , police remand

छतरपुर । कोतवाली में पथराव करने के मामले में जहां पुलिस ने अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था वहीं घटना के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली जिन पर 10 हजार रुपये का इनाम पुलिस अधीक्षक ने एक दिन पहले ही घोषित किया था उसे पुलिस ने अदालत में हाजिर होने से पहले ही ट्रैफिक थाने के सामने से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली पूछताछ के लिए लाया गया। पूछताछ के बाद आरोपी शहजाद अली को जिला अस्पताल मेडिकल चौकअप के लिए ले जाया गया और फिर वहां से हाजी शहजाद अली को विशेष न्यायालय एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष पेश किया गया।

 

न्यायालय में आरोपी शहजाद के पक्ष में अधिवक्ताओं जी सी चौरसिया एवं हिमांशु चौरसिया ने बात रखते हुए कहा कि शहजाद अली पत्थर कांड में शामिल नहीं थे। पुलिस इन्हें झूठा प्रकरण बनाकर भारी क्षति पहुंचा रही है। वहीं जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार ने भी पक्ष रखते हुए कहा कि आरोपी शहजाद अली पत्थर कांण्ड का मुख्य आरोपी है जिसने 21 अगस्त को कोतवाली में ज्ञापन देने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों का नेतृत्व कर जमकर पथराव किया था जिससे कोतवाली टीआईए, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, एडीशनल एसपी के हाथ में भी चोट आई थी तथा शासकीय सम्पत्ति,वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए थे। पुलिस की मांग अनुसार मान्नीय न्यायालय से रिमांड देने का अनुरोध किया, जिस पर विशेष न्यायालय एससी/एसटी के विशेष न्यायाधीश उपेन्द्र प्रताप सिंह ने हाजी शहजाद अली को तीन दिन की पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया है। इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करेगी। तीन दिन की रिमांड मिलने के बाद कोतवाली पुलिस हाजी शहजाद अली को कड़ी पुलिस अभिरक्षा में थाने में ले आई है।

 

 

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पत्थर कांड के अलावा अन्य अबैध आपराधिक गतिविधियां और हाजी शहजाद अली की अबैध सम्पत्ति के अलावा अबैध हथियार सहित अन्य जानकारी व साक्ष्य जुटाने के लिए पूॅछतांछ प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस जल्द हासिल की गई जानकारी का खुलाशा करेगी। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में हाजी शहजाद अली को मुख्य आरोपी मानते हुए घटना के दूसरे दिन ही उसकी करोड़ों रुपये कीमत की कोठी को जमीदोज कर दिया था साथ ही उसकी तीन कारें और एक मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई थीं। दो राइफलें भी जप्त की गई थीं। लगातार पुलिस हाजी शहजाद अली की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी और कई ठिकानों पर पुलिस ने छापामार कार्यवाही भी की थी। लेकिन मंगलवार को पुलिस की नजरों से बचते हुए हाजी शहजाद अली कंबल ओडकर ई.रिक्शा में बैठकर अदालत हाजिर होने जा रहा था, लेकिन पुलिस की नजर हाजी शहजाद पर पड़ गई और उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि सिविल ड्रेस में पुलिस शहर में चप्पे.चप्पे में तैनात थी।

 

 

 

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने लुकआउट नोटिश भी जारी किया था ,पत्थर कांड के मामले में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए थे और 6 आरोपियों के जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी। अभी तक पत्थर कांड के मास्टरमाइंड मौलाना इरफान चिश्ती सहित 36 आरोपियों को जेल की हवा खिलाई जा चुकी है। हाजी शहजाद अली का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुलिस ने विशेष न्यायालय एससी/एसटी में पुस्तुत किया है जिसमें अपराध क्रमांक 121/1988 धारा 147,148,149, 307, 302 आईपीसी, सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 76/1983 धारा 147,148,149, 323,294, 506 बी आईपीसी कोतवाली में 24/1997 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट, कोतवाली में 4/2007 धारा 294,323,506, 34 आईपीसी कोतवाली में 268/2016 धारा 294,323, 506, 34, कोतवाली में इस्तगासा क्रमांक 73/82 धारा 151, 107, 116, 3 जाफौ एवं कोतवाली में ही अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 109, 1/, 191, 2/ 191/ 3, 190, 115 ,2 / 296, 121 1/ 132, 324, 4/, 95 (बीएनएस), 3 (2)/ (भी) 3,(1) 3,(1) एससी एसटी सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध है।

 

MadhyaBharat 28 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.