Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई की हत्या की
bijapur, Naxalites killed,police jawan

बीजापुर । जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु निवासी पटेलपारा तिमेनार की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खेती किसानी करने वाला ग्रामीण कारम सन्नू उम्र 27 वर्ष मंगलवार रात में अपने घर के सामने बैठा था, इसी दाैरान कुछ हथियारधारी नक्सली पहुंचे और हत्या कर दी। परिजनों ने मिरतुर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मृतक कारम सन्नू का भाई दंतेवाड़ा में प्रधान आरक्षक के पद कार्यरत है।

 

 

 

उल्लेखनिय है कि सुरक्षा बलाें का नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इससे बौखलाए नक्सली लगातार ग्रामीणाें की हत्या की वारदात को अंजाम देकर अपने अस्तीत्व काे बचाने के लिए भय अैार आतंक का माहाैल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में नक्‍सलियों ने पुलिस जवान के भाई की निर्मम हत्या कर दी है। विदित हाे कि बीजापुर जिले में नक्सलियों के द्वारा पांच दिनों में तीन ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। पहली घटना 24 अगस्त को पुसनार के बुजुर्ग जमींदार लाचां पुनेम की हत्या की गई। दूसरी घटना जैगूर के ग्रामीण सीतू माडवी की 26 अगस्त को हत्या की गई। इस तरह के लगातार घटनाक्रम से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

 

बीजापुर एसडीओ पी. तारेश साहू ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, पुलिस पार्टी रवाना कर जांच की जा रही है। इसकी पुष्टि जांच होने के बाद की जायेगी।

 

MadhyaBharat 28 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.