Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सड़क हादसे में ड्रग्स इंस्पेक्टर की मौत
chindwara,Drugs inspector , road accident

छिंदवाडा । छिंदवाड़ा-बालाघाट रोड पर बुधवार शाम काे सड़क हादसे में बालाघाट के ड्रग्स इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जन्माष्टमी मनाने के बाद वे वापस लाैट रहे थे। इस दाैरान उनकी कार की ट्रक से टक्कर हाे गई। हादसे में उनकी माैत हाे गई।

 

 

 

जानकारी अनुसार घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की है। ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव बालाघाट में पाेस्टेड थे। विवेकानंद परिवार के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए छिंदवाड़ा आए थे। छिंदवाड़ा में उनकी पत्नी और दो बच्चे रहते हैं। जन्माष्टमी मनाने के बाद वे एक दिन बाद 27 अगस्त को लौटने वाले थे, लेकिन उन्हें परिवार ने रोक लिया था। आज दोपहर छिंदवाड़ा से बालाघाट के लिए निकले थे। इस दाैरान चौरई बाइपास के पास कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा चपटा हो गया। ड्रग्स इंस्पेक्टर कार से बाहर फिंककर नीचे गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक ड्रग्स इंस्पेक्टर विवेकानंद यादव कार को खुद ड्राइव कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

MadhyaBharat 28 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.