Since: 23-09-2009

  Latest News :
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 1,941 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास .   PMGSY-IV और पीएम-जनमन के प्रभावों के चार साल तक अध्ययन के लिए हुआ एमओयू.   सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   प्रदेश में पिछले पांच दिनों में 3 करोड़ से अधिक कीमत के अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई.   गधे के नाम पर भी जारी हुआ सर्टिफिकेट, नर्सिंग रजिस्ट्रेशन पर उठे सवाल.   3 अक्टूबर को ग्रामीण और 4 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेंगे सेवा शिविर.   अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का खुलासा, प्रतिबंधित दवाएं जब्त.   1 अक्टूबर को बालाघाट पहुंचेंगे राहुल गांधी, मृत बैग बच्चों के परिवार से करेंगे मुलाकात.   मप्र पंचायतों के उप चुनाव का हुआ मतदान, 3 अक्टूबर को नतीजे.   प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का हो रहा निर्माण : मुख्यमंत्री साय.   पारस पोर्टल से प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.  
पुलिस अभिरक्षा में दादी और पोते से मारपीट जीआरपी थाना प्रभारी लाइन अटेच
katni, Grandmother and grandson  , GRP station in-charge

कटनी । रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के हिस्ट्री सीटर एवं 19 अपराधों को घटित करने वाले शातिर बदमाश दीपक वंशकार के परिजनों के साथ पूछताछ के दौरान हुई मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद रेल पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल ही कटनी जीआरपी थाना प्रभारी को पृथक कर दिया है। इस मामले की जांच  डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराई जाएगी। उक्त मामले की जानकारी मामला प्रकाश में आने के बाद रेल पुलिस अधीक्षक ने ट्वीट करके प्रदान की है। 

 

रेल पुलिस अधीक्षक ने अपने ट्वीट में उल्लेख करते हुए कहा कि प्रकरण के संज्ञान में आने के उपरांत उक्त तथ्य सामने आए हैं। ट्विटर पर दर्शित छायाचित्र माह अक्टूबर 2023 का होना पाया गया है। उक्त वीडियो में दर्शित व्यक्ति शातिर अपराधी दीपक वंशकार के परिजन हैं। दीपक वंशकार के विरुद्ध जीआरपी थाना कटनी में 19 अपराध दर्ज हैं। दीपक वंशकार वर्ष 2017 से निगरानी सुदा बदमाश है। 

 

पिछले वर्ष दीपक वंशकार के चोरी के अपराध में फरार होने के आधार पर इस पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था। माह अप्रैल 2024 में इसे कटनी से जिला बदर करने के आदेश दिए गए हैं, एवं इसकी गैंग हिस्ट्री शीट खोली गई है। तथ्य सामने आने पर थाना प्रभारी जीआरपी कटनी को पृथक करते हुए  मामले की जांच डी एस पी स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है।    

MadhyaBharat 29 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.