Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जबलपुर में मकान की कच्ची दीवार गिरने से पति-पत्नी की दबकर माैत
jabalpur, Husband and wife , Majhauli

जबलपुर । जबलपुर के मझौली में गुरुवार सुबह एक मकान की दीवार गिरने से घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दंपत्ति के तीन बच्चे हैं, जाे दूसरे कमरे में साे रहे थे और घटना में बाल बाल बच गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने मौके का दौरा किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

जानकारी अनुसार हादसा गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ। यहां अशोक दहिया अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार रात भोजन करने के बाद दंपती एक कमरे जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो गए। दंपती जिस कमरे में सोए थे, गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसकी दीवार गिर गई। मलबे मेंअशोक दहिया (43) और पत्नी विमला बाई (38) दब गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। लोगों ने मलबा हटाकर दंपती को निकाला। नजदीकी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

मृतक अशोक के बड़े भाई उद्धव ने बताया, ‘हम तीन भाइयों के परिवार अलग-अलग कमरे में रहते हैं। रात करीब 10 बजे अशोक काम से आया। थोड़ी देर बातचीत की। कहा- सुबह जबलपुर जाना है। वहां काम मिला है। यह कहकर चला गया। रात में तेज बारिश हुई थी। कच्चा मकान होने के कारण तड़के पड़ोसी रामकुमार के मकान से सटी दीवार ढह गई। छप्पर भी कमरे में सो रहे अशोक-विमला के ऊपर आ गिरा। आवाज सुनते ही हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे। अशोक और विमला की सिर्फ चीखें सुनाई दे रही थीं। जैसे-तैसे सभी ने मिलकर मलबा हटाया। उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन मेरे सामने ही तड़प-तड़पकर दोनों ने दम तोड़ दिया।'

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 29 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.