Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बाईक से सर्चिंग में निकले एक जवान की सड़क दुर्घटना में हुई माैत
bijapur, soldier , road accident

बीजापुर ।बीजापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में एएसआई चमरु राम तेलम की दुखद मौत हो गई। डीआईजी के नेतृत्व में एक पुलिस दल बुधवार रात नक्सलियों के मांद तिमेनार और बेचापाल क्षेत्र में सर्चिंग पर था, जब उनकी बाईक बेचापाल के पास खाई में गिर गई।साथ में बैठे बस्तर फाइटर के जवान आरक्षक उदय कुमार पटवा भी घायल हो गया।

 

 

 

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि बुधवार रात को डीआरजी का एक दल नक्सलियों के मांद तिमेनार और बेचापाल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान, दल की बाइक बेचापाल के पास पहाड़ी रास्ते और खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अंधेरे में बाइक के फिसलने से एएसआई चमरु राम को सिर में गंभीर चोटें आईं।चमरु राम को तुरंत समीप के नेलसनार अस्पताल में ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति के बावजूद उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चमरु राम ग्राम ,उम्र 39 वर्ष मोरमेड, बीजापुर तहसील का निवासी था। सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू का पार्थिव शरीर जिला हॉस्पिटल दंतेवाड़ा में है l मृतक सहायक उपनिरीक्षक तेलम चमरू के पार्थिव शरीर को जिला बीजापुर पुलिस लाईन के लिए रवाना कर दिया गया है l घायल बस्तर फाइटर आरक्षक उदय कुमार पटवा की स्थिति सामान्य है, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में उपचार जारी है। विदित हाे कि बीते 16 अगस्त को पालनार प्रवास पर आए प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बाइक में एएसआई चमरु राम तेलम बैठाकर शिविर स्थल तक ले गया था।

 

 

 

एसपी ने बताया कि मृत एएसआई को बीजापुर में पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद, उनके गृहग्राम मोरमेड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

 

 

MadhyaBharat 29 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.