Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के मार्शल आर्ट्स वाले वीडियो पर कसा तंज
bhopal,Laxman Singh,Rahul Gandhi

भोपाल ।  अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियाें में रहने वाले पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने मार्शल आर्ट को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस पर लक्ष्मण सिंह ने तंज कसे हुए लिखा कि हमे भी आगे प्रचार का मार्गदर्शन भी मिलेगा।   

 

कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार काे अपने साेशल मीडिया अकाउंट एक्स पर राहुल गांधी के मार्शल आर्ट्स वाले वीडियो को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने   लिखा- राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समय का वीडियो शेयर किया था। कांग्रेस पार्टी राहुल की “dojo”यात्रा शीघ्र निकालने वाली है। एमपी में हो रहे उपचुनाव में इसे प्रचार का केंद्रबिंदु बनाना चाहिए। नतीजा जो आएगा उससे हमें आगे प्रचार का मार्ग दर्शन भी मिलेगा।  बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान के वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में वह मार्शल आर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा था कि जल्द ही dojo यात्रा निकाली जाएगी। "Aikido और Jiu Jitsu के gentle art - संवेदना सिखाते हैं, अपनी शक्ति का ज्ञान देते हैं, अहिंसा, आत्मसम्मान और आत्मरक्षा सिखाते हैं। और यही सीख हमारे भारत जोड़ो न्याय यात्रा की नींव भी बनी, देश को उनके अधिकारों और शक्ति के प्रति जागृत करने का आधार बनी।" 

 

बता दें कि लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई हैं। वे पांच बार सांसद और तीन बार विधायक रह चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय सिंह के भाई ने कांग्रेस को शर्मिंदा किया है। वे पहले भी कई मौकों पर पार्टी के खिलाफ बोल चुके हैं।

MadhyaBharat 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.