Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बीजापुर में 24 लाख का इनामी नक्सल कमांडर गिरफ्तार
raipur, Naxal commander arrested, Bijapur

रायपुर  । छत्तीसगढ़ की बीजापुर पुलिस ने 24 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर विकास उर्फ सैनू मुंशी जेट्टी पिड़ीमाला को इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से बीमार हालत में गिरफ्तार किया है । उस पर छत्तीसगढ़ में 8 लाख और महाराष्ट्र में 16 लाख रुपये का इनाम है। दक्षिण गढ़चिरोली डिवीजन के अहेरी दलम के डिविनजल कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय विकास छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व तेलंगाना में 35 से अधिक व नक्सल घटनाओं का आरोपित है ।

 

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव की गुरुवार देरशाम दी गई दी गई सूचना में कहा गया है कि नक्सली कमांडर विकास वर्तमान में महाराष्ट्र के गढ़चिरोली अहेरी दलम में डीवीसीएम था। लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसने छत्तीसगढ़ के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र को अपना बेस कैंप बना रखा था और वहीं से वह नक्सल घटनाओं की रणनीति तैयार करता था।

 

यादव ने बताया कि यह सूचना मिली थी कि नक्सल कमांडर विकास की नेशनल पार्क क्षेत्र में उपस्थिति है। यहां वह नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेंड़जा के संपर्क में था। जंगल में  विकास का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद बेंड़जा ने उसे पैसा व सहयोगी देकर जगदलपुर उपचार के लिए भेजने का इंतजाम किया था।अन्य नक्सली उसे जंगल के रास्ते भटपल्ली ला रहे थे। वहां से उसे चार पहिया वाहन से जगदलपुर में किसी निजी अस्पताल में भेजने की तैयारी थी। इस सूचना पर थाना फरसेगढ़ व छसबल 13/ई वाहिनी की एक संयुक्त टीम को भटपल्ली के जंगल में सर्चिंग अभियान पर भेजा गया था।  

टीम को नाला के पास एक पगडंडी रास्ते में कुछ व्यक्ति दिखाई दिए। टीम के आवाज लगाते ही वह बीमार व्यक्ति को छोड़कर भाग गये। उसके पास से 80 हजार रुपये नकद, नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पंफलेट, नोटबुक व दवाइयां मिली है। गंभीर स्थिति में नक्सली का उपचार कराया गया।  उसकी पहचान नक्सली नेता विकास के रूप में हुई है। 

 

MadhyaBharat 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.