Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वाइन फ्लू से बिलासपुर में इलाज करा रही महिला की मौत
raipur, Woman undergoing treatment , swine flu

बिलासपुर /रायपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला में गुरुवार को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज कर रही एक 33 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से गुरुवार देर शाम काे मौत हो गई है। महिला हेमूनगर की रहनी वाली थी। बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से  यह तीसरी मौत है। यहां अब तक 96 मरीजों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 40 सक्रिय मामले हैं। सीएमएचओ डा़ॅ. प्रभात श्रीवास्तव ने शहरवासियों को गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है, ताकि स्वाइन फ्लू के मामलों को खत्म किया जा सके।

 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार , हेमू नगर की रहने वाली 33 वर्षीय महिला तेज बुखार और सर्दी खांसी से पीड़ित थी। सामान्य इलाज के बाद भी जब उसे फायदा नहीं हुआ तो उसका स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया जिसमें वह पॉजिटिव निकली। जिसके बाद महिला को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के संपर्क में आने वालों का भी सैंपल लिया जा रहा है, ताकि संक्रमित मिलने पर उनका भी उपचार किया जा सके।

 

मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच कर घर-घर सर्वे कर रही है। इस दौरान लक्षण मिलने वाले मरीजों का स्वाइन फ्लू टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा रहा है।

 

MadhyaBharat 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.