Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जीतू पटवारी के समर्थक ने आधी रात को काॅलाेनी में किए अंधाधुंध फायर
indore, Jitu Patwari

इंदौर । इंदौर की पॉश कॉलोनी में शुक्रवार देर रात जीतू पटवारी समर्थक कांग्रेस नेता ने खुलेआम फायरिंग कर दी। फायर की शुरुआत उसने पहले घर के पीछे से ही की और कई फायर किए। कॉलोनी की सिक्योरिटी एजेंसी ने कांग्रेस नेता प्रमोद रघुवंशी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। वहीं दूसरी तरफ जीतू पटवारी ने आराेपी काे पहचानने से इंकार कर दिया है।

 

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के सिल्वर स्क्रीन में एक कारोबारी ने राइफल से हवाई फायर कर दिया। एक के बाद एक 4 फायर किए। घटना शुक्रवार रात 11.30 से 12 बजे के बीच की है। जैसे ही रहवासियों ने गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी, दहशत में आ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि किस तरह शख्स रौब दिखाते हुए कॉलोनी में हवाई फायरिंग कर रहा है। उसके साथ दो अन्य युवक भी खड़े हुए हैं। प्रमोद रघुवंशी नाम के व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है। सिक्योरिटी एजेंसी के गणेश सिंह, संतोष ठाकुर और गार्ड कमलसिंह परिहार ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी भी है। तीन महीने पूर्व भी उन्होंने रात में हंगामा कर दिया था और एक युवक को बेटे के साथ मिलकर पीटा था। तब भी वीडियो वायरल हुए थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। केस दर्ज कराने वाले गार्ड कमलसिंह परिहार ने बताया रात में मेरी ड्यूटी थी। अचानक फायर की आवाज आने लगी। देखा तो प्रमोद रघुवंशी अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवा की ओर एक के बाद एक फायर कर रहे हैं। इससे पूरी कॉलोनी दहशत में आ गई। जैसे-तैसे सबको समझाया और रात में ही रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी से बंदूक जब्त की है।

 

भाजपा हुई आक्रामक

वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा आक्रामक हाे गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जीतू पटवारी जी, आप इंदौर की सिल्वर स्प्रिंग कॉलोनी में गोली चलाने वाले व्यक्ति को पहचानने से इंकार करो, इसके पहले ये रहे प्रमाण। ये शख्स आपका प्रतिनिधि है। आपका करीबी है। यह है उसके प्रमाण। बस अब इंतजार है आपके मौन टूटने का। कब आप इस घटना के विरोध में बोलेंगे? इनको कब अपने प्रतिनिधि पद से हटाएंगे? कब इन्हें कांग्रेस से बाहर करेंगे? कानून व्यवस्था पर कब सवाल उठाएंगे?

 

जीतू ने पहचानने से किया इंकार

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आराेपी काे पहचानने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि मुझे घटना की कोई जानकारी नहीं है। वैसे भी मैं किसी प्रमोद को नहीं जानता हूं। पूरे प्रदेश में घूमता हूं, कोई कहीं भी मिले और कुछ कर देगा तो क्या जीतू पटवारी जिम्मेदार माना जाएगा।

 

 

MadhyaBharat 31 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.