Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-कनाडा सीईपीए वार्ता का छठा दौर नई दिल्ली में संपन्न.   आईटीआरए, जामनगर में तीन राष्ट्रीय सीएमई कार्यक्रम संपन्न, 13 राज्यों के 90 आयुर्वेद शिक्षक हुए शामिल.   भोपाल को मिली 300 करोड़ की अत्याधुनिक लैब की सौगात, बर्ड फ्लू की पहली स्वदेशी वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित.   सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सीलिंग ड्राइव से पीछे हटा नगर निगम, तोड़फोड़ पर केंद्रित हुआ अभियान.   चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक.   भारत की विकास गाथा नए अवसरों का सृजन कर रही है; उद्योगों को इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.   ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व में शुरू होगी जंगल सफारी, 27 स्थानीय युवाओं को मिलेगा गाइड का रोजगार+ हेमंत खंडेलवाल .   छतरपुर पुलिस ने साइबर फ्रॉड की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार.   वैश्विक आयोजन सिंहस्थ वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार हो रहे प्रबंध : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   कालिदास की लेखनी ने भारतीय सांस्कृतिक चेतना को विश्व पटल पर अमर कर दिया : मुख्यमंत्री मोहन यादव.   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन.   वृद्धजनों का सम्मान ही सच्ची सेवा, संतान का है नैतिक दायित्व : राज्यपाल मंगुभाई पटेल.   बालोद : जिला न्यायालय बालोद में स्पेशल लोक अदालत का हुआ आयोजन.   बेमेतरा में ‘स्पेशल लोक अदालत’ का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा.   बस्तर संभागायुक्त ने धान उपार्जन केन्द्र मसौरा का किया निरीक्षण.   धान खरीदी 2026-27 : किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई.   कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा.   भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोंडागांव में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन.  
 क्रासिंग के दौरान ट्रक ने कार को मारी टक्कर
rajgarh, Truck hits car ,while crossing

राजगढ़ । राजगढ़ के खिलचीपुर नाके पर शनिवार दोपहर क्रासिंग के दौरान एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर के बाद कार का पहिया फट गया आैर कार आनियंत्रित हाेकर क्षतिग्रस्त हाे गई। हालांकि घटना में काेई जनहानि नहीं हुई। कार सवार एक ही परिवार के सभी लाेग बाल बाल बच गए। सूचना के बाद ट्रैफिक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची आैर मामले की जांच की।   जानकारी अनुसार ख़िलचीपुर तहसील के छीपीपुरा गांव निवासी शिव सिंह तंवर का परिवार कार से तीर्थ यात्रा कर अपने गांव लौट रहा था। लौटते वक्त शनिवार को दोपहर करीब एक बजे ख़िलचीपुर नाके पर बने ब्रेकर पर भोपाल से राजस्थान की तरफ जा रहे एक ट्रक से क्रासिंग करने के दौरान ट्रक और कार टकरा गए। ट्रक से टक्कर के बाद मारुति कार का टायर फट गया। हालांकि इस घटना में कार में सवार सभी लोग बच गए । जिसे देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई । घटना की सूचना पर यातायात सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच गई। लोगों ने ट्रक में फंसी कार को आगे पीछे से उठाकर दूर किया। ट्रक ड्राइवर रामेश्वर गुर्जर निवासी बरखेड़ा ने बताया कि वो भोपाल से ट्रक में कबाड़ का सामान लेकर राजस्थान के कोटा जा रहा था। वही कार के ड्राइवर शिवचरण दांगी लिम्बोदा का कहना है कि वहां छीपीपुरा के परिवार को तीर्थ यात्रा करवाने के बाद ख़िलचीपुर तरफ जा रहा था।

MadhyaBharat 31 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.