Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
साव ने कहा अपराधि‍यों को संरक्षण देना कांग्रेस की परंपरा
raipur,Sao ,Congress

रायपुर । कांग्रेस ने 25 राज्यों के प्रभारी सचिवों को बदले जाने और देवेंद्र यादव को नया प्रभारी सचिव नियुक्त किए जाने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शन‍िवार को तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा है कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया जाता है और पार्टी हमेशा अपराध और अपराधियों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कोलकाता की हालिया घटना पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठाए।

 

 

 

तीजा-पोरा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत उपहार देंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार इस त्योहार में भी सहभागी बन रही है और 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 18 ट्रेनों के रद्द होने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास कार्य पर राजनीति करती है। रेलवे के विकास कार्य लगातार हो रहे हैं और कांग्रेस को देखना चाहिए कि 2014 से पहले रेलवे की स्थिति क्या थी। विकास में कभी-कभी अवरोध होता है, लेकिन इससे देशवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

 

 

 

धर्मांतरण कर चुके लोगों को आरक्षण मिलने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पूरे देश में विमर्श चल रहा है और इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। जो लोग आरक्षण के हकदार हैं, उनके हक को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है। हालांकि, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि इन कार्यक्रमों से राज्य में शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित न हो। रायपुर के आईएसबीटी बस स्टैंड में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाओं के खिलाफ सरकार और पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों को रोकना चाहिए और संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 31 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.