Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में आपात लैंडिंग
jabalpur, Emergency landing ,flight in Nagpur

नागपुर/जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो के विमान की रविवार को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाना पड़ा।

 

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी बयान के अनुसार हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6ई 7308) ने रविवार सुबह 8 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसी बीच विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके चलते फ्लाइट को डायवर्ट कर सुबह 9.25 बजे नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। लैडिंग के समय विमान में 69 यात्री सवार थे। नागपुर में लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सघन सुरक्षा जांच शुरू की गई। फ्लाइट में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद यह विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ।

 

इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने बताया कि जबलपुर से उड़ान भरने के कुछ समय बाद क्रू में शामिल ज्योतिस्मिता सैकिया वॉशरूम गईं। यहां टॉयलेट रोल के टुकड़े पर नीली स्याही से लिखा मैसेज दिखा। इसमें लिखा था- 'विस्फोट@9:00 पूर्वाह्न।' सैकिया ने पायलट को सूचना दी। इसके बाद नागपुर एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गयी। फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। एमआईएल सुरक्षा और टर्मिनल विभाग द्वारा बम खतरा आकलन समिति को जानकारी दी गई। इसके बाद विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। सुरक्षा टीम इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि ये मैसेज किसने और कब लिखा?

MadhyaBharat 1 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.