Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंधक बनाकर लाखों की चोरी
korba, Theft of lakhs, taking hostage

 कोरबा । बरमुड़ा पहने अज्ञात नक़ाबपोश लोगों ने मिलकर चौकीदारों को बंधक बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

 

 

 

प्रार्थी जयेश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह रानी रोड कोरबा का निवासी है व ठेकेदारी का काम करता है। एनीकट बनाने का काम बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम पचरा के तान नदी में चल रहा है। 31 अगस्त 2024 के रात्रि करीबन 1 बजे तीन नकाबपोश उसके साइट कैम्प में घुसकर सुपरवाईजर तथा चौकीदार के हाथ बांधकर घर एवं बाहर में रखे 4 नग बैटरा, 2 नग पानी पंप तथा बाहर में रखे 80 नग लोहे का सेंटरिंग प्लेट को चोरी कर ले गये हैं।

 

 

 

सुपरवाईजर विजय साहू, चौकीदार हेमंत कुमार तंवर के साथ घटना हुई है। केम्प में 2 पोकलेन, 1 हाईवा, 350 नग लोहे का प्लेट, 3 नग वाईब्रेटर, 5 नग, 5 एचपी पानी पम्प, 1 जनरेटर. 5 टन छड़, 20 लोहे के पाईप, एंगल, 4 नग बैटरा व अन्य निर्माण की संपत्ति रखी है तथा 2 रूम स्टाफ एवं चौकीदार के लिए बनाये हैं जिसमे विजय साहू (सुपरवाईजर) और हेमंत (चौकीदार) है। दोनो अलग-अलग कमरे मे सोते हैं। रात करीब 3:30 बजे फोन आया कि 3 अज्ञात नकाबपोश कैम्प मे घुस आये और हाथ बांध दिये। कमरे में रखे 4 बैट्ररा, 2 पानी पम्प एवं 80 नग लोहा प्लेट चोरी कर ले गये हैं। हेमंत का हाथ पीछे बांधे थे जो 3 बजे जाने के बाद खोल लिये एवं सुपरवाईजर विजय का भी हाथ खुल गया। बाहर से पिकअप जैसी गाड़ी की आवाज आई जो बस्ती तरफ चले जाना बताये। घटना रात्रि 12 बजे से 2 बजे के बीच में करना बताये। वे लोग टी-शर्ट और बरमूडा पहने थे, देहाती छत्तीसगढ़ी में बात करना बताए। कैम्प से लगभग डेढ लाख की चोरी हो गई है। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

MadhyaBharat 1 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.