Since: 23-09-2009

  Latest News :
परंपरा की जड़ों से आधुनिकता के शिखर तक : युगानुकूल मातृत्व का भारतीय दृष्टिकोण.   लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
उमरिया टाेल के पास तेज रफ्तार यात्री बस पलटी
indore,Speeding passenger bus ,overturned

इंदौर । इंदौर से महू आ रही एक उपनगरीय बस रविवार सुबह उमरिया स्थित टोल टैक्स के पास पलट गई। बस में कई यात्री भी सवार थे। प्राथमिक रूप से घटना में 4 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में जारी है। वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बस से निकाला और पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया गया। घटना के दौरान बस में महिलाएं और बच्चे भी माैजूद थे।

 

 

 

जानकारी अनुसार चौधरी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 09 एफए 4196 इंदौर से महू की ओर आ रही थी। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे उमरिया स्थित टोल टैक्स के पहले अपना स्वीट्स रेस्टोरेंट के पास बस के सामने एक एक्टिवा आ गई। उसे बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में दुर्घटना के समय कई यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों की चीख-पुकार मच गई थी। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। घटना के तुरंत बाद उमरिया टोल टैक्स पर 24 घंटे खड़ी रहने वाली एंबुलेंस भी काम आई और घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस में अत्यधिक घायल यात्रियों को समीपस्थ अस्पताल की ओर रवाना कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।घायल हुए दो यात्रियों की हालत गंभीर है। इनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। हादसे के बाद बस में बैठे सभी यात्री घबरा गए थे। बस पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए थे।

 

 

 

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टोल टैक्स के पहले अपना स्वीट्स के सामने जहां एक रास्ता मानपुर फोरलेन की ओर जाता है, तो वहीं दूसरा रास्ता महू के लिए फटता है। उसी स्थान पर बस अनियंत्रित होने की वजह से पलटी खा गई। इस घटना में बस में बैठे यात्रियों को तो चोट लगी है। साथ ही बस के पीछे चल रहे वाहन भी घटना की चपेट में आ गए और घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

MadhyaBharat 1 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.