Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भोपाल के चाणक्यपुरी में बिजली लाइन में ब्लास्ट
Bhopal, Blast in power line, Chanakyapuri

भोपाल । राजधानी भोपाल के चाणक्यपुरी से गुजरी बिजली की लाइन में रविवार रात ब्लास्ट हो गया। करीब 20 मिनट तक लगातार चिंगारी के साथ तेज आवाज में धमाके होते रहे। धमाके से इलाके के लोग दहशत में आ गए। जिस पोल की लाइन पर आग लगी, उसके नीचे कई कारें खड़ी थी। गनीमत रही कि कारें जलने से बच गईं। सोमवार सुबह भी बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था सुचारू की।

 

 

 

मिनाल के गेट नंबर-1 के पास चाणक्यपुरी कॉलोनी है। जहां करीब 300 परिवार रहते हैं। रहवासी विशाल तोलानी ने बताया, रविवार रात साढ़े 10 बजे कॉलोनी में लगे एक बिजली के पोल में लाइन से धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी। 15 से 20 मिनट तक लगातार चिंगारी और धमाके होते रहे। तेज आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग यहां इकट्‌ठा हो गए। इस पोल के पास ही मकान है। वहीं, नीचे कार और मोटरसाइकिलें खड़ी थीं। डर था कि कहीं मकान और गाड़ियों में आग न लग जाए। हालांकि, यह आग की चपेट में नहीं आए। जिससे राहत की सांस ली। रहवासियों ने बताया कि पोल और केबल में आग लगने के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। रातभर बिना बिजली के लोग रहे। रहवासियाें का कहना है कि कॉलोनी में बिजली की पुरानें केबल लगी हुई है। वहीं, ट्रांसफार्मर में लोड ज्यादा बढ़ रहा है। बावजूद लोड के हिसाब से ट्रांसफार्मर नहीं लगे हैं। केबल भी नहीं बदली गई है। इससे हादसे हो रहे हैं।

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.