Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बंदरों की एयरगन से शूट कर हत्या
raipur, Monkeys shot , air guns

बेमेतरा/रायपुर । बेमेतरा जिला के साजा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले बेलगांव में 17 बंदरों की एयरगन से शूटकर हत्या कर दी गई है।साजा तहसीलदार और वनविभाग की टीम ने बेलगांव जाकर शव का पंचनामा किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत अज्ञात के खिलाफ के अपराध दर्ज जांच में जुट गई है।

 

 

 

बेलगांव के वार्ड क्रमांक 05 के पंच सीताराम वर्मा ने बताया कि जब वे अपने खेत से घर आ रहे थे। तभी बंदूकधारी 02 लोग बंदरों पर निशाना साध रहे थे। पूछताछ करने पर बंदूकधारियों ने उन्हें बताया कि गांव में खेतों के फसल की रक्षा करने के लिए ग्रामीणों ने रखवार नियुक्त किया है।सीताराम वर्मा ने बताया कि गांव में बैठक कर 1-1 किलो चावल देने के बदले खेतों में फसलों की रक्षा के लिए रखवार नियुक्त किए गए हैं।लगातार फायरिंग से अब तक 17 बंदरों की मौत हुई है। 5 से 10 बंदरों के शव पड़े हुए है. गांव में बंदरों की मौत से बदबू है। बाहर नहाने में भी परेशानी हो रही है। बंदरों की मौत के मामले को लेकर वन परिक्षेत्र साजा के डिप्टी रेंजर श्रवन कुमार मंडावी एवं वन रक्षक गजेंद्र सिंह राजपूत को बेलगांव जाकर मामले में जांच में जुटे हैं।

 

 

 

दुर्ग के वनमंडलाधिकारी चंद्रशेखर शंकरसिंह परदेशी ने सोमवार को बताया कि गांव से अब तक चार बंदरों के सड़े हुए शव बरामद किए गए हैं। 18-19 बंदरों की मौत की जानकारी का आकलन करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। शवों का पोस्टमार्टम संभव नहीं था। वे पूरी तरह से सड़ चुके थे, केवल कंकाल बचे हैं। नमूने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं और आगे की जांच चल रही है।

 

 

 

वहीं एसडीएम टेकराम महेश्वरी ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर तहसीलदार को मौके में भेजा था। वन विभाग की टीम भी मौके पर गई थी।खेत में बंदरों के शव के अवशेष मिले हैं।. बेलगांव में बंदरों की मौत के कारण की जांच की जा रही है।

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.