Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
स्वास्थ्य मंत्री ने बैच की वैक्सीनेशन को किया बैन
raipur, Health Minister ,bans batch vaccination

बिलासपुर/रायपुर । कोटा में टीकाकरण के बाद दो मासूमों की मौत के बाद मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। रायपुर से 5 सदस्यीय जांच टीम सोमवार को बिलासपुर पहुंची है और मामले की तहकीकात में जुटी है। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्तरीय जांच पूरी होने तक उस बैच की वैक्सीनेशन को बैन कर दी है। इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले कोटा के पटैता कोरीपारा इलाके में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि बच्चों की मौत टीका लगाने के बाद कैसे हुई।

 

पटैता कोरीपारा के आंगनबाड़ी केंद्र में कुल सात बच्चों को टीका लगाया गया था।सभी बच्चों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगाया गया था।पांच बच्चों को एहतियात के तौर पर जिला अस्पताल में डॉक्टर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।कुछ बच्चों को सीएचसी कोटा में भी रखा गया है।

 

बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को खुद जिला अस्पताल हालात का जायजा लेने पहुंचे।सिंहदेव ने टीकाकरण से मौत मामले में कहा कि ''एक साथ कई बच्चों का बीमार होना सामान्य परिस्थिति नहीं है। आनन-फानन में बच्चों के अंतिम संस्कार कर दिए गए। दलील दी गई है गांव वाले चीड़-फाड़ से डरते हैं। पहले पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए था। जांच होती ताे मौत की वजह पता चल जाती। कोटा क्षेत्र में शिशुरोग विशेषज्ञ का ना होना भी   एक समस्या है। संदिग्ध दवा के बैच के उपयोग पर भी रोक लगनी चाहिए, मामले की जांच होनी चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.